{"_id":"6ad995a7f918f4616b0fcedf","slug":"police-team-attacked-in-ujjain-while-trying-to-arrest-accused-sis-uniform-torn-4-cops-injured-7-booked-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4860148-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, एसआई की फाड़ी वर्दी, चार जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, एसआई की फाड़ी वर्दी, चार जवान घायल
Thu, 22 Oct 2026 10:50 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:50 AM IST
सार
मारपीट के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हमला
विस्तार
जिले के उन्हैल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में मारपीट के एक आरोपी को तलाशने गई पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एसआई धारा सिंह चावड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने एसआई की वर्दी तक फाड़ दी।
विज्ञापन
यह पूरामामला गांव की कंचनबाई पिता भावसिंह बंजारा की शिकायत से जुड़ा है। 8 दिन पहले उन्होंने पड़ोसी सरदार पिता गब्बर बंजारा के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सरदार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था लेकिन वह 8 दिन तक थाने नहीं पहुंचा। कल दोपहर एसआई धारा सिंह चावड़ा टीम के साथ शासकीय वाहन से आरोपी के खेत पर बने मकान पर पहुंचे। टीम में आरक्षक अखिलेश यादव, पंकज खरते, विक्रम राघव और महिला आरक्षक नेहा भालसे भी शामिल थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी सरकारी खरीदी पर सवाल: कहीं 2 लाख का कचरा वाहन, कहीं 6 लाख में! 2500 यूजर ID-पासवर्ड लीक होने का भी खुलासा
विज्ञापन
थाना प्रभारी संतोष चौहान के अनुसार पुलिस के पहुंचते ही आरोपी के परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एसआई सहित चार जवान घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी समेत 7 फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।
