{"_id":"68cffc9a3c6c388b9a0917b7","slug":"pickup-full-of-laborers-going-to-harvest-soybean-overturned-12-injured-admitted-to-charak-hospital-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3430808-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News : पिकअप वाहन पलटने से 32 मजदूर घायल, माकड़ौन के पास मच गई चीख-पुकार; इलाज जारी चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News : पिकअप वाहन पलटने से 32 मजदूर घायल, माकड़ौन के पास मच गई चीख-पुकार; इलाज जारी चालक लापता
Sun, 21 Sep 2025 08:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:17 PM IST
सार
MP News : शनिवार-रविवार की रात मजदूरों से भरी पिकअप का पहिया निकलने से गाड़ी पलट गई, जिसमें करीब 32 लोग घायल हो गए। घायलों में से 12 को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा इलाज
विस्तार
उज्जैन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मजदूरों से भरी पिकअप का पहिया निकलने के कारण पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब 32 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रतलाम के बाजना के रहने वाले 32 मजदूर पिकअप में सवार होकर माकड़ौन के समीप कपेली में सोयाबीन काटने आ रहे थे। बीती दरमियानी रात करीब 12 बजे, माकड़ौन से पहले ग्राम टुकराल में अचानक पिकअप का पहिया निकल गया, जिससे गाड़ी पलट गई। इसमें सवार सभी मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पानबिहार और घट्टिया से पहुंची दो एम्बुलेंस की मदद से 12 घायलों को रात 1.30 से 2 बजे के बीच चरक अस्पताल पहुंचाया गया। शेष अन्य अस्पतालों में चले गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PM on Made In India: GST सुधारों को बचत उत्सव बताकर बोले पीएम मोदी- मेड इन इंडिया पर दें जोर, स्वदेशी पर गर्व
विज्ञापन
जानें घायलों के नाम
चरक अस्पताल में भर्ती घायलों में रेखा पति जीवन (20), संतोषी पति कचरू (21), कालीबाई पति सुनील (28), जीवनी पति पूनमचंद (21), गौतम पिता नगजी (30), कन्हैयालाल पिता मांगू (32), बद्दु पिता गौतम (32), कमला पति गौतम (25), परतु पति कन्हैयालाल (32), नीलेश पिता जीवन (21), मोती पिता मानजी (60) और दिलीप पिताप्रभु (25) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: लोगों के बीच पैदल, बाइक व बस के बाद अब ट्राइसाइकिल में दिखें मंत्री खटीक, सहजता पर दिया ये तर्क
