फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Fake Currency Racket Busted Youth Caught at Dhaba with 47 Counterfeit Notes After Paying with 100 rs Bill

ढाबे पर 100 का नोट देकर पकड़ा गया युवक: तलाशी में निकले 47 जाली नोट; गुना में नकली करेंसी का खुलासा

Mon, 05 Oct 2026 09:55 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 09:55 AM IST
सार

गुना के बस स्टैंड स्थित पंजाबी ढाबे पर 100 रुपये का संदिग्ध नोट देकर भुगतान करने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 100-100 रुपये के कुल 47 जाली नोट बरामद हुए।

विज्ञापन
Guna Fake Currency Racket Busted Youth Caught at Dhaba with 47 Counterfeit Notes After Paying with 100 rs Bill
नकली नोट बाजार में खपाते हुए एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुना शहर में नकली नोटों को बाजार में चलाने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। गुना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर भुगतान के लिए दिए गए 100 रुपये के नोट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। नोट संदिग्ध नजर आने पर ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 100-100 रुपये के कुल 47 जाली नोट बरामद हुए।

विज्ञापन

ढाबे पर बिल चुकाने पहुंचा था युवक, नोट देखकर हुआ संदेह
मामला 3 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है। बस स्टैंड स्थित पंजाबी ढाबे पर एक युवक खाना खाने के बाद बिल चुकाने के लिए 100 रुपये का नोट लेकर पहुंचा। ढाबा संचालक को नोट सामान्य नहीं लगा। संदेह होने पर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक की पहचान चंद्रेश अहिरवार (30), निवासी बरखेड़ी गिर्द, थाना बजरंगगढ़, जिला गुना के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास मौजूद नोट की जांच की तो वह जाली पाया गया। इसके बाद जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास एक के बाद एक 100 रुपये के 46 और संदिग्ध नोट मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 47 जाली नोट जब्त किए।

विज्ञापन

युवक के पास इतनी संख्या में जाली नोट कहां से आए, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के लिए जांच का अहम पहलू यह है कि युवक के पास इतनी संख्या में जाली नोट कहां से पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इन नोटों को अकेले बाजार में चला रहा था या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति अथवा समूह काम कर रहा है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि नकली नोटों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें गुना तक किस माध्यम से लाया गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अलग-अलग दुकानों, ढाबों या अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों पर छोटे मूल्य के नोटों के जरिए नकली करेंसी खपाने की कोशिश की हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम: दो दिन पूर्वी एमपी में बारिश के आसार, रातें ठंडी, दिन में तेज धूप से गर्मी

बीएनएस की धारा 180 में केस दर्ज, आरोपी रिमांड पर
मामले में कोतवाली पुलिस ने चंद्रेश अहिरवार के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 180 के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से जाली नोटों के स्रोत, इन्हें प्राप्त करने वाले व्यक्ति, बाजार में चलाने के तरीके और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर मामले में आगे और कार्रवाई की जा सकती है। यदि जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी को मामले की शुरुआती महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed