फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One Nap On Intercity, Foreign Dream Gone: Passenger's Bag With Dollars, Euros, Passport Stolen In Ujjain

Ujjain News: नींद की झपकी और विदेश का सपना गायब, इंटरसिटी में यात्री का डॉलर-यूरो-पासपोर्ट से भरा बैग पार

Mon, 08 Jun 2026 07:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 07:52 AM IST
सार

उज्जैन में 24 घंटे के भीतर ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी की तीन घटनाएं सामने आईं। मथुरा से इंदौर जा रहे यात्री का विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी हो गया। वहीं मालवा एक्सप्रेस और स्टेशन परिसर से दो मोबाइल भी चोरी हुए। जीआरपी ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
One Nap On Intercity, Foreign Dream Gone: Passenger's Bag With Dollars, Euros, Passport Stolen In Ujjain
थाना जीआरपी

विस्तार

ट्रेन में रैक पर बैग रखकर सोना एक युवक को महंगा पड़ गया। मथुरा से इंदौर जा रहे यूपी के शिवसिंह का विदेशी करंसी से भरा बैग उज्जैन स्टेशन क्रॉस करते ही गायब हो गया। 200 अमेरिकन डॉलर, 50 यूरो और पासपोर्ट समेत सारे जरूरी दस्तावेज लेकर चोर फरार हो गया।

विज्ञापन


जीआरपी पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय शिवसिंह अमरसिंह, निवासी नसरतपुर कासगंज उप्र, 2 जून की रात ट्रेन नंबर 12416 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मथुरा से इंदौर जा रहा था। सफर लंबा था तो बैग रैक पर रखा और उसे नींद आ गई। उज्जैन स्टेशन पर जब ट्रेन हिली और शिवसिंह की नींद खुली तो पैरों तले जमीन खिसक गई, रैक पर बैग ही नहीं था। बताया जाता है कि इस बैग में 200 यूएस डॉलर, 50 यूरो, पासपोर्ट और बाकी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स थे। मतलब विदेश जाने का सारा जुगाड़ एक झटके में ही साफ हो गया। जीआरपी उज्जैन ने अज्ञात चोर के खिलाफ BNS की धारा 305(सी) में केस दर्ज कर लिया है। अब सीसीटीवी और यात्री लिस्ट खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में बस से गायब हुआ 1.75 लाख रुपये से भरा बैग, पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवा एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी
इधर सागर के संजय तिवारी, उम्र 21 साल, मां और भाई के साथ मालवा एक्सप्रेस 12920 के S-1 कोच में बीना से इंदौर जा रहे थे। नींद आई, मोबाइल साइड में रखा। आंख खुली तो मोबाइल गायब। चोर ने मौका देखकर हाथ साफ कर दिया।


चार्जिंग पॉइंट पर सिर्फ वायर मिला मोबाइल गायब
हरदोई यूपी के 17 साल के हर्षित कुमार को उज्जैन स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर कानपुर की ट्रेन का वेट कर रहे थे। मोबाइल की बैटरी लो थी तो चार्जिंग पॉइंट पर लगाया और खुद पानी लेने कैंटीन चला गया। 2 मिनट में लौटा तो चार्जिंग पॉइंट पर सिर्फ वायर था, मोबाइल गायब।

GRP के सामने हैट्रिक चुनौती
24 घंटे में ट्रेन और स्टेशन से 3 चोरियां। एक में विदेशी करंसी-पासपोर्ट, दो में मोबाइल। जीआरपी तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed