{"_id":"663f617f5e2e80cc6b063706","slug":"one-accused-of-smuggling-liquor-arrested-search-for-other-two-continues-123-liters-of-country-liquor-and-two-motorcycles-seized-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1684409-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: शराब तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी, 123 लीटर देशी शराब व दो मोटर साइकिल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: शराब तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी, 123 लीटर देशी शराब व दो मोटर साइकिल जब्त
Sat, 11 May 2024 06:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 06:39 PM IST
सार
सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुवास गुणाखेड़ी के बीच स्थित पुलिया तरफ से एक आरोपियों को हिरासत में लिया और 123 लीटर अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन मौके से बरामद किया। दो आरोपी मोटर साइकिल छोड़कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आचार संहिता प्रभावशील होने से शहर में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ और अन्य नशे की सामग्री का परिवहन करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना माकड़ोन पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन आरोपी मोटर साइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुवास गुणाखेड़ी के बीच स्थित पुलिया तरफ से एक आरोपियों को हिरासत में लिया। 123 लीटर अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन मौके से बरामद की गई। दो आरोपी मोटर साइकिल छोड़कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तारशुदा आरोपी से शराब रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति का पूछा गया जो नहीं होना बताया। इस पर घटना में शामिल तीनों आरोपियों जीवन सूर्यवंशी पिता गोकुल, लोकेश सूर्यवंशी पिता भेरूलाल, जालम पिता मंगूलाल मालवीय निवासीगण रणायरा राठौर माकडोन के विरुद्ध अपराध धारा-34(2) आबकारी अधिनियम का दर्ज किया गया। 123 लीटर अवैध शराब कीमती 50,000 रुपये, दो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल कीमती करीब 40,000 की आरोपियों से बरामद की गई।
विज्ञापन
