फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Officials were stunned by the project created by children using Scratch and Artificial Intelligence.

Ujjain News: स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बच्चों ने बनाए ऐसे प्रोजेक्ट कि दंग रह गए अधिकारी

Thu, 20 Feb 2025 04:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

उज्जैन में जिला प्रशासन, मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन और डेल टेक्नोलॉजी के सहयोग से हैकथॉन आयोजित हुआ, जिसमें 32 सरकारी स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों ने स्क्रैच और एआई प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। बच्चों ने तकनीकी समाधान पेश किए, जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा, जिससे नवाचार और तार्किक सोच को बढ़ावा मिला। 

विज्ञापन
Officials were stunned by the project created by children using Scratch and Artificial Intelligence.
स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बच्चो ने बनाए ऐसे प्रोजेक्ट की दंग रह गए अधिकारी

विस्तार

उज्जैन में जिला प्रशासन, मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन और डेल टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रयास से एक विशेष हैकथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 32 सरकारी स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और 50 से अधिक प्रोजेक्ट्स को स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रोजेक्ट्स में छात्रों ने अपने आसपास की समस्याओं के अनोखे समाधान पेश किए, जिनमें पर्यावरण, मानसिक स्वास्थ्य, और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन


बच्चों की रचनात्मकता की सराहना
इस अवसर पर जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बच्चों की रचनात्मकता और उनके तकनीकी कौशल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "21वीं सदी में आगे बढ़ने के लिए प्रॉब्लम-सॉल्विंग, लॉजिकल और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे कौशल अत्यंत आवश्यक हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स यह दर्शाते हैं कि वे नई-नई तकनीकों का उपयोग करके सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने में सक्षम हैं।" ज़िला पंचायत की सीईओ, जयति सिंह ने कहा, "हमने कॉलेज में तकनीक सीखी थी, लेकिन ये बच्चे कम उम्र में ही तकनीकी समाधान खोज रहे हैं, जो उनकी नवाचारी सोच और कल्पनाशीलता का प्रमाण है।"
विज्ञापन


आयोजन का उद्देश्य और प्रयास
मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन और डेल टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम ने बताया कि उज्जैन के 32 सरकारी स्कूलों के 6000 से अधिक छात्रों को 21वीं सदी के कौशल सिखाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा, "हम स्क्रैच और एआई तकनीक के माध्यम से छात्रों को समस्याओं का समाधान ढूंढना सिखा रहे हैं। बच्चों ने जो प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए हैं, वे उनकी तार्किक सोच, नवाचार और तकनीकी समझ को दर्शाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के प्रोजेक्ट्स और नवाचारी विचार
अंशिका प्रजापत ने हवा की गुणवत्ता जांचने के लिए एक प्रोजेक्ट बनाया, जो यह बता सकता है कि हवा कितनी स्वच्छ है और कितनी प्रदूषित।
समृद्धि प्रजापत ने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक प्रोजेक्ट तैयार किया। उन्होंने कहा, "आज के समय में नई पीढ़ी शारीरिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान देती है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करती है। हमारा एआई-आधारित प्रोजेक्ट लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें अच्छा महसूस कराने में मदद करेगा।" यह प्रोजेक्ट बच्चों और उनके माता-पिता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सहायक होगा।
संतराम सिंधी कॉलोनी, हामुखेड़ी की छात्राओं ने महिला सुरक्षा पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया, "आज के समय में लड़कियों को कराटे और मार्शल आर्ट्स के साथ-साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी याद होने चाहिए। हमने एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है जो संकट की स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने में सक्षम है।"


प्रशासन और अधिकारियों की सराहना
इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा और जिला परियोजना समन्वयक अशोक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और तकनीकी समझ की प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में नवाचार और तार्किक सोच को बढ़ावा मिलता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बच्चो ने बनाए ऐसे प्रोजेक्ट की दंग रह गए अधिकारी

बच्चों ने बनाए प्रोजेक्ट 

 

स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बच्चो ने बनाए ऐसे प्रोजेक्ट की दंग रह गए अधिकारी

डाइस कोड

 

स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बच्चो ने बनाए ऐसे प्रोजेक्ट की दंग रह गए अधिकारी

छात्राओं की कला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed