{"_id":"6a45c3d99bd3bfd43f0e9f55","slug":"nsa-invoked-against-3-in-badnagar-after-explosives-stunt-during-moharram-procession-accused-sent-to-bherugarh-jail-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4458428-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस का खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वैन विस्फोट मामले में तीन आरोपियों पर रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस का खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वैन विस्फोट मामले में तीन आरोपियों पर रासुका
Thu, 02 Jul 2026 08:13 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:13 AM IST
सार
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकाई गई वैन में पटाखों का विस्फोट कर खतरनाक स्टंट करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। तीन मुख्य आरोपियों पर रासुका लगाकर उन्हें केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया है। वहीं, एटीएस और बीडीएस की जांच जारी है।
विज्ञापन
खतरनाक स्टंट करने के मामले पर इन तीन आरोपियों पर लगा रासुका।
विस्तार
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान किया गया खतरनाक स्टंट अब आरोपियों को भारी पड़ रहा है। क्रेन से हवा में लटकाई गई कबाड़ वैन में पटाखे फोड़ने से भीड़ की जान जोखिम में डालने वाले तीन मुख्य आरोपियों पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर रासुका लगा दिया गया है। थाना बड़नगर पुलिस ने तीनों को केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता देखते हुए एटीएस और बीडीएस भी जांच में शामिल हो गई हैं।
23-24 जून की रात बड़नगर के अड़ान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस में जय स्तंभ चौक पर सनसनीखेज नजारा देखने को मिला। क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर एक पुरानी टाटा मैजिक वैन को लटकाया गया। आरोप है कि पहले दो युवक वैन पर चढ़कर झंडे लहराते रहे। उनके उतरने के बाद वैन के भीतर रखे रॉकेट और सुतली बमों में आग लगा दी गई।
बंद खिड़कियों के कारण अंदर दबाव बना और तेज विस्फोट हो गया। वैन के कांच और लोहे के टुकड़े नीचे मौजूद भीड़ की ओर बिखरे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस के मुताबिक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
थाना बड़नगर पुलिस ने इसे लोक शांति भंग करने और जनसुरक्षा को खतरा मानते हुए कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और एसडीओपी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में आरोपी शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भुरू और तपसील उर्फ तस्लीम पिता नाहरू पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत निरुद्धि आदेश जारी किए गए। एक जुलाई 2026 को तीनों को कड़ी सुरक्षा में जिला जेल से केंद्रीय भेरूगढ़ जेल शिफ्ट किया गया। पुलिस ने बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।
'ले फिर आ गए'
विस्फोट में इस्तेमाल वैन पर ले फिर आ गए लिखा था। एटीएस और बम निरोधक दस्ता इस संदेश सहित पूरी साजिश की जांच कर रहे हैं। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में इसे अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा का स्टंट बताया है। पुलिस इस दावे की भी तहकीकात कर रही है। अब तक इस प्रकरण में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Ujjain: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया पर हुई भस्म आरती, बाबा श्री महाकाल के दरबार में ढोल-नगाड़े की रही गूंज
जानें इस मामले पर कलेक्टर और एसपी ने क्या कहा?
रौशन कुमार सिंह (कलेक्टर उज्जैन) ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनसुरक्षा सर्वोपरि है। मुख्य आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
वहीं, उज्जैन एसपी करणदीप सिंह ने कहा कि मोहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन लटकाकर विस्फोट करना गंभीर लापरवाही थी। इससे भगदड़ और जनहानि हो सकती थी। तीन मुख्य आरोपियों पर रासुका लगाया गया है। एटीएस-बीडीएस के साथ मिलकर हम विस्फोटक की सोर्सिंग और पूरी साजिश की जांच कर रहे हैं। नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, बाकी पर भी कार्रवाई होगी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

केस से संबंधित कार्रवाई करती हुई पुलिस।