फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Live Puja Session, You Don't Have To Visit Ujjain To Perform Puja

Ujjain News: उज्जैन में पूजा करवानी है तो जाने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन पूजा में लगा है लाइव सेटअप

Fri, 19 Jul 2024 04:10 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:10 PM IST
सार

उज्जैन में पूजा करवानी है तो वहां जाना जरूरी नहीं है। देश की कई बड़ी कंपनियों ने ऑनलाइन पंडित बिठाए हैं, जो लाइव सेटअप में पूजा करते हैं। पूजा होने के बाद रिकॉर्डिंग और प्रसाद भी भिजवाते हैं।  

विज्ञापन
Ujjain Live Puja Session, You Don't Have To Visit Ujjain To Perform Puja
लाइव पूजन करवाते पंडित

विस्तार

उज्जैन के कई प्राचीन और महत्वपूर्ण मंदिरों में पूजा-पाठ और यज्ञ करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। देश-विदेश के कई श्रद्धालु समय की कमी और अन्य कारणों से ऐसा नहीं कर पाते। उनकी समस्या को दूर करने के लिए उज्जैन के कुछ मंदिरों में पंडितों ने ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की है। यजमान के सामने लाइव बैठकर पंडित मंत्रोच्चार करते हैं और पूजा संपन्न करवाते हैं। पूजा के बाद रिकॉर्डिंग और प्रसाद यजमान को भेजा जाता है। 

विज्ञापन


महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में देश-विदेश से आने वाले भक्तों की संख्या कई गुना अधिक हो गई है। बीते दो वर्षो में बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के साथ-साथ उज्जैन के अन्य प्राचीन मंदिर मंगलनाथ, काल भैरव, नवग्रह शनि मंदिर, गढ़कालिका, सांदीपनि आश्रम और मंगलनाथ में भी भक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है। अब कुछ कंपनियां भी शुरू हुई है जो श्रद्धालुओं को घर-बैठे विधि-विधान से पूजा कराने की व्यवस्था दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बेंगलोर की एक कंपनी ने उज्जैन में पूजन की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग और लाइव पूजा के लिए पंडितों को नियुक्त किया है। वामा देव दर्शन, पूजन एस्ट्रो उत्सव सहित देश की अन्य कम्पनिया भी अब उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ-साथ देश के अलग-अलग मंदिरों में पूजन करवा रही है। उज्जैन में नवग्रह शनि मंदिर, विक्रांत भैरव, गढ़कालिका, अंजनी पुत्र हनुमान नीलगंगा, बड़ा गणेश, मंगलनाथ मंदिर में लाइव पूजन की व्यवस्था की गई है। 851 से लेकर 3,001 रुपये तक में यह पूजा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवग्रह शनि मंदिर के पुजारी राकेश बैरागी ने बताया कि ऑनलाइन का जमाना है। उज्जैन के अधिकांश बड़े मंदिरों में एप से पूजन हो रहे हैं। जो श्रद्धालु उज्जैन नहीं आ पाते, वे घर बैठे-बैठे श्री मंदिर, उत्सव, वामा जैसी कंपनियों से संपर्क कर ऑनलाइन पूजन करवाते हैं। उज्जैन में नवग्रह का पूजन शनि मंदिर पर, भात पूजन मंगलनाथ पर ऋण मुक्ति के लिए ऋण मुक्तेश्वर पर पूजन करने की व्यवस्थाएं की गई हैं।


पूजन के बाद लाइव रिकॉर्डिंग और प्रसाद भेजा जाता है 
पूजन में बैठने वाले व्यक्तियों के हिसाब से कैमरे का सेटअप किया जाता है। दो लोगों से ज्यादा बैठने पर दो कैमरे का सेटअप होता है। लाइव फीड और पूजन रिकॉर्डिंग के साथ-साथ पूजन के बाद का प्रसाद भी भक्तों को भेजा जाता है। यह सब पूजन के लिए ली गई राशि से होता है। वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रसाद का अलग से चार्ज नहीं लगता। पूजा में संकल्प के दौरान श्रद्धालु के गोत्र का नाम लिया जाता है। पूजन का वीडियो वाट्सएप पर भेजा जाता है। पूजन के अंत में मिठाई, पुष्प, सूखे मेवे का प्रसाद भी दिया जा रहा है।
  

लाइव पूजन करवाते पंडित

लाइव पूजन करवाते पंडित।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed