Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Muslim Community Vacates Houses Voluntarily, UDA Demolishes 10 Illegal Structures In Begumbagh

उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारी: बेगमबाग में 10 इमारतें ध्वस्त, मुस्लिम समाज ने खुद खाली किए मकान

Sat, 31 Oct 2026 01:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 01:54 PM IST
सार

उज्जैन के बेगमबाग में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत मुस्लिम समाज ने 10 इमारतें खुद खाली कीं। प्रशासन ने अवैध व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त कर दिए। अब खाली क्षेत्र में महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग चौड़ीकरण और ब्रिज निर्माण का काम होगा।

विज्ञापन
Muslim Community Vacates Houses Voluntarily, UDA Demolishes 10 Illegal Structures In Begumbagh
नगर निगम के बुलडोजर ने ढहाए 10 अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

महाकाल नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत बेगमबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग और हरिफाटक ब्रिज के चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने सकारात्मक पहल करते हुए 10 इमारतों को खुद ही खाली कर दिया। इसके बाद उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA), नगर निगम और पुलिस प्रशासन के संयुक्त अमले ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से इन अवैध व्यावसायिक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द और सहयोग की मिसाल
सिंहस्थ-2028 के दौरान सुगम यातायात और ब्रिज निर्माण की राह में आ रहे बेगमबाग क्षेत्र के इन मकानों को खाली करने के लिए प्रशासन ने पहले ही सूचना दे दी थी। नियमों और व्यवस्था का सम्मान करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद आगे आकर अपना सामान हटाया और मकान खाली कर दिए। समाज के इस सहयोग के बाद नगर निगम के बुलडोजरों ने शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

आवासीय भूखंडों पर किए गए थे व्यावसायिक निर्माण
UDA के संपदा अधिकारी जीवन मोगी के अनुसार, प्राधिकरण ने बेगमबाग में 45 भूखंड (प्रत्येक 2400 वर्गफीट) 30 साल की लीज पर आवासीय उपयोग के लिए दिए थे। हालांकि, लीज की शर्तों का उल्लंघन करते हुए इन आवासीय भूखंडों के 106 से अधिक हिस्से कर नियम विरुद्ध व्यावसायिक निर्माण कर लिए गए थे। इन भूखंडों की लीज लगभग 15 साल पहले समाप्त हो चुकी थी। हालांकि, न्यायालय से स्टे मिलने के कारण मामला अटका हुआ था। हाल ही में स्टे समाप्त होते ही लीज निरस्त कर कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, बेगमबाग में यह UDA की सातवीं बड़ी कार्रवाई थी। इससे पहले तीन साल में अलग-अलग चरणों में 88 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं। शनिवार को 10 और इमारतों को ध्वस्त किया गया। अब खाली कराए गए पूरे क्षेत्र में ब्रिज निर्माण और मार्ग चौड़ीकरण का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य सिंहस्थ-2028 के दौरान महाकाल मंदिर आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed