{"_id":"650e4c9818f9920ff50bd10a","slug":"mp-unique-goat-competition-will-held-in-ujjain-goat-whose-weight-increases-get-prize-worth-thousands-of-rupees-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में होगी अनोखी बकरा प्रतियोगिता, जिसका भी बढ़ेगा वजन उसे मिलेगा हजारों का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में होगी अनोखी बकरा प्रतियोगिता, जिसका भी बढ़ेगा वजन उसे मिलेगा हजारों का इनाम
Sat, 23 Sep 2023 07:56 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 23 Sep 2023 07:56 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में अनोखी बकरा प्रतियोगिता होने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे जिस बकरे का वजन बढ़ेगा उसे हजारों रुपयों का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनोखी बकरा प्रतियोगिता होगी आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन शहर मे पहली बार एक ऐसी अनोखी बकरा प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है जिसमें सभी नस्लो के बकरे अपने मालिकों के साथ शामिल होंगे। लगभग छह घंटे तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का बाकायदा रजिस्ट्रेशन होगा। जिसके बाद बकरा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बकरे का नाम, उसकी नस्ल, उसका रंग और उसका वजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का परिणाम बकरा ईद के पहले सामने आएगा। जिसमें विजेता सीनियर बकरे के मालिक को 51,151 और जूनियर कैटेगरी के बकरे के मालिक को 25,551 रुपए की राशि का नगद इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
आगामी 24 सितंबर 2023 रविवार को कुरैशी बाग हम्मालवाड़ी कादर सैयद की मस्जिद के पीछे अजीम मुशान बकरा टूनार्मेंट एवं प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। जिसकी जानकारी देते हुए कमेटी के मो. इखलास बग्गड़ कुरैशी ने बताया कि पहली बार उज्जैन मे बकरा टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे जिले भर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता कुछ विशेष रहेगी। जिसमें जूनियर कैटेगरी के बकरे और सीनियर कैटेगरी के बकरों का पहला 1000 रुपये से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस टूनार्मेंट में विजेता बकरे की जीत हार का फैसला इस बात से होगा कि बकरा ईद के पहले तक फार्म में अंकित बकरे के वजन में आखिर कितनी बढ़ोतरी हुई है। जिस भी बकरे का वजन सबसे अधिक होगा। उसे नगद इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
सीनियर बकरों की कैटेगरी और जूनियर बकरों की कैटेगरी में यह रहेगा अंतर
प्रतियोगिता कराने वाले मोहम्मद आवेश मेव और मोहम्मद शोएब भाटी कुरैशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे जूनियर और सीनियर बकरो की दो केटेगरी निर्धारित की गई है। जूनियर कैटेगरी में छोटे बकरे शामिल रहेंगे जिनका वजन 50 किलो से 70 किलो तक होता है। इन बकरों की पूरी जानकारी लिखने के बाद जब इसके परिणाम आएंगे तो बकरों के मालिक को 25,551 रुपए का इनाम दिया जाएगा। ऐसा ही सीनियर कैटेगरी के बकरों के लिए भी होगा। जिसमें प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बकरों का वजन 70 किलो से ऊपर होना आवश्यक है। इस कैटेगरी में विजेता बकरे के मालिक को 51,151 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
