{"_id":"65f1d4e21a33d4cc2d0638ff","slug":"mp-politics-after-political-turmoil-bjp-again-expressed-confidence-in-mp-anil-firoziya-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: राजनीतिक उठापटक के बाद BJP ने फिर जताया सांसद अनिल फिरोजिया पर भरोसा, यहां से बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: राजनीतिक उठापटक के बाद BJP ने फिर जताया सांसद अनिल फिरोजिया पर भरोसा, यहां से बनाया प्रत्याशी
Wed, 13 Mar 2024 10:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:01 PM IST
सार
राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद अनिल फिरोजिया पर फिर से भरोसा जताया है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में उज्जैन-आलोट संसदीय सीट से फिरोजिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
अनिल फिरोजिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक हर वह तैयारी करने में जुटी हुई है, जिससे कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक मतों से विजयश्री हासिल हो। पार्टी ने लोकसभा की सभी सीटों पर इस बार पूरे चयन के बाद ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की एक लिस्ट तो लगभग एक सप्ताह पूर्व ही जारी हो गई थी। लेकिन दूसरी लिस्ट में कुछ लोकसभा के लोगों के नामों की घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन बुधवार शाम जारी की गई भाजपा की दूसरी लिस्ट ने उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में जैसे खुशियां लेकर आई। क्योंकि यहां पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया पर ही अपना भरोसा जताया और उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
खटीक (अनुसूचित जाति) में आने वाले सांसद अनिल फिरोजिया की शैक्षणिक योग्यता : बी. काम. तक है। वह प्रापर्टी ब्रोकर का काम करते हैं और भक्त नगर, दशहरा मैदान उज्जैन (म.प्र.) पर निवास करते हैं। सांसद अनिल फिरोजिया के संगठनात्मक दायित्वों की बात की जाए तो वे बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद् के जिला मंत्री जिला उज्जैन, विश्व विद्यालय संयोजक विद्यार्थी परिषद्, नगर संयोजक बजरंग दल उज्जैन, जिला संयोजक बजरंग दल उज्जैन, प्रांत उपाध्यक्ष बजरंग दल मध्य भारत, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष उज्जैन, भाजयुमो के नगर जिला अध्यक्ष उज्जैन,
भाजयुमो प्रदेश मंत्री, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 3 कार्यकाल (वर्तमान में भी) के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आसाम में जिला स्तर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
राजनैतिक दायित्व में उपाध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण उज्जैन, निर्वाचित विधायक, विधानसभा क्षेत्र तराना जिला उज्जैन 2013 से 2018 के बाद वर्तमान में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत कुनेडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ड्राप बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, चेयरमैन उज्जैन डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन उज्जैन, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ उज्जैन व विगत 17 वर्षों से अखिल भारतीय फिरोजिया ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन करते आ रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी संगठन के माध्यम से मध्यप्रदेश में सक्रिय होकर निरंतर कार्यकर्ता एवं आमजन से सतत रूप से संपर्क बनाये रखा एवं संगठनात्मक सामाजिक, धार्मिक एवं खेल जगत में सक्रिय हैं।
