फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Ujjain Will Become a Global Religious Tourist Destination Due to Simhastha Know Govt Preparation

Simhastha: उज्जैन में दिखेगा कुंभ जैसा नजारा, 3360 हेक्टेयर में मेला, 15 करोड़ लोग जुटेंगे; अभी क्या हो रहा?

Tue, 21 Jan 2025 09:39 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर अभी से तैयारियां जारी हैं। हम आपको बता रहे हैं कि वहां क्या-क्या सुविधा जुटाई जा रही और कैसे तैयारियां की जा रही हैं, पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन
MP News Ujjain Will Become a Global Religious Tourist Destination Due to Simhastha Know Govt Preparation
उज्जैन महाकुंभ के लिए उज्जैन में तैयारियां जारी हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में साल 2028 में आयोजित सिंहस्थ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ महाकुंभ एक सोशल गैदरिंग है, इससे समाज की दिशा तय होती है। पहले लोग कुंभ के मेले में तय हुई दिशा को लेकर जाते थे और समाज में बदलाव के लिए काम करते थे। समय के साथ परंपराओं में बदलाव आया है, लेकिन हमें अपनी जड़ों और मूल्यों के महत्व को समझना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मानना है कि कुंभ केवल एक मेला ही नहीं, लेकिन विश्व को परंपराओं के इनोवेशन, एजुकेशन और संदेश देने वाले शानदार प्रबंधन का एक अच्छा उदाहरण है। दुनिया को इसे केस स्टडी के तौर पर अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों में जुटी है। जिसमें विकास और अधोसंरचना के काम शुरू किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री यादव ने संकल्प लिया है कि सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं को क्षिप्रा नदी के निर्मल जल में ही स्नान कराया जाए और क्षिप्रा नदी में स्वच्छ और शुद्ध जल का प्रवाह सदा के लिए सुनिश्चित कर उसे सही अर्थों में पुण्य-सलिला और सदानीरा बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प पूरा करने के लिए उज्जैन में सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी, कान्ह क्लोज डक्ट और हरियाखेड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं और 18 बैराज के साथ स्टॉप डेम बनाए जा रहे हैं। इससे क्षिप्रा नदी में पूरे वर्ष निर्मल जल प्रवहमान रहेगा, साथ ही उज्जैन को शुद्ध और भरपूर पानी भी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री यादव सिंहस्थ कुंभ के सफल आयोजन से उज्जैन को एक प्रमुख वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी स्थापित करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: प्रयागराज पहुंचे उज्जैन कलेक्टर-एसपी, अखाड़ों के संतों से चर्चा कर जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली
 

MP News Ujjain Will Become a Global Religious Tourist Destination Due to Simhastha Know Govt Preparation
सिंहस्थ में इस बार 15 करोड़ लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। - फोटो : फाइल फोटो
2300 करोड़ से चमकेंगी सड़कें, चाक-चौबंद होगी यातायात व्यवस्था
सिंहस्थ आयोजन के दौरान परिवहन व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए दूसरे संसाधनों के साथ ही रेलवे अधिकारियों के साथ सतत समन्वय के लिए एक विशेष सेल स्थापित किया जाएगा। इससे लाखों श्रद्धालुओं के लिए सिंहस्थ तक पहुंचने का मार्ग सुगम किया जा सकेगा। विशेष मार्गों का विकास भी किया जाएगा, ताकि यातायात प्रवाह का बेहतर प्रबंधन किया जा सके और पीक-ट्रैफिक के दौरान बॉटल-नैकिंग की समस्या उपस्थित न हो सके। इसके साथ ही प्रदेश सरकार उज्जैन और इंदौर को जोड़ने के लिए 2312 करोड़ रुपए की सड़क उन्नयन परियोजना को मंजूरी दे चुकी है, इसे तीर्थ यात्रियों के लिए एक प्रमुख मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

6 हजार करोड़ से बनाए जा रहे स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के संबंध में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक में समिति ने आयोजन के लिए लगभग 5955 करोड़ रुपए की 19 परियोजनाओं को मंजूरी दी, जो जल-आपूर्ति प्रणालियों, सीवेज लाइनों, बिजली ग्रिड्स और अन्य प्रमुख सुविधाओं पर केन्द्रित हैं। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में सिंहस्थ की तैयारियों के लिए 505 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 3360.6 हेक्टेयर है। विकास योजना में सिंहस्थ मेला क्षेत्र के लिए 2344.11 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया जाएगा। मेला क्षेत्र के लिए स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़कें, जल आपूर्ति, सीवेज लाइनें, बिजली, उद्यान आदि के निर्माण की योजना बनाई गई है। उज्जैन विकास प्राधिकरण लैंड-पूलिंग योजना का उपयोग करते हुए स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेगा। यहां अखाड़ों, आश्रमों और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Viral Monalisa: इंदौर की नहीं, महेश्वर की रहने वाली है हसीन आंखों वाली मोनालिसा, कुंभ से लौटने की बात भी झूठी

 

MP News Ujjain Will Become a Global Religious Tourist Destination Due to Simhastha Know Govt Preparation
सिंहस्थ में इस बार भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। - फोटो : फाइल फोटो
सितंबर 2025 तक पूरे करेंगे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर
मुख्यमंत्री यादव ने सिंहस्थ आयोजन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागीय कार्यों को समय-सीमा में पूरा किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी कार्यों की प्रगति की पाक्षिक समीक्षा हो रही है। वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर इनकी पूरी निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उज्जैन और इंदौर जिलों में निर्माण कार्य और मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन के लिए टेंडर प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी कर सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सितंबर 2025 तक पूरे कर लिए जाएं।

कुंभ से सीख रहे, 15 करोड़ से ज्यादा के आने की संभावना
उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में लगभग 15 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। तैयारियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज और हरिद्वार में कुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर सिंहस्थ आयोजन में भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन सर्वे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जायेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं में जुड़ी कंपनियों और स्टार्टअप्स को बुलाकर उज्जैन में एक सम्मेलन कराया जाएगा।

इंदौर को बना रहे सिंहस्थ का मुख्य केंद्र
सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की संभावित भारी संख्या में आमद को ध्यान में रखते हुए संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उज्जैन और इंदौर को सिंहस्थ-2028 के मुख्य केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां परिवहन, जल आपूर्ति, सीवेज सिस्टम और अन्य जरूरी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने सिंहस्थ के हर एक पहलू के प्रभावी प्रबंधन के लिए अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय की महत्ता पर जोर दिया है। इसमें धर्मशालाओं का उन्नयन और निर्माण कार्यों के दौरान उज्जैन, इंदौर और देवास जिलों में क्लीनलीनेस के साथ ही ग्रीनरी में सुधार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed