{"_id":"6442c48356971069d402e805","slug":"mp-news-teacher-died-due-to-deteriorating-health-while-on-duty-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ड्यूटी के दौरान शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत, पांचवीं-आठवीं कक्षा के मूल्यांकन में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ड्यूटी के दौरान शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत, पांचवीं-आठवीं कक्षा के मूल्यांकन में थे शामिल
Fri, 21 Apr 2023 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:44 PM IST
सार
उज्जैन जिले के महिदपुर में एक शिक्षक की अचानक तबीयत खराब हो गई। संकुल प्रभारी ने उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उज्जैन में एक शिक्षक की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूल्यांकन ड्यूटी के दौरान शुक्रवार दोपहर उज्जैन जिले के महिदपुर में एक शिक्षक की अचानक तबीयत खराब हो गई। शिक्षक ने संकुल प्रभारी से छुट्टी देने को कहा था। संकुल प्रभारी उन्हें छुट्टी देने को भी तैयार हो गए थे, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान ही शिक्षक की ज्यादा तबीयत खराब हो गई। इस पर संकुल प्रभारी ने उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार से पांचवी एवं आठवीं कक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। इसके तहत महिदपुर विकासखंड में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। महिदपुर उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। जहां पर प्रेम सिंह डाबी, जो कि गोगापुर शासकीय स्कूल में पदस्थ थे की ड्यूटी लगाई गई थी। शिक्षक डाबी के द्वारा कुछ दिन पहले भी उनके स्वास्थ्य का हवाला देकर छुट्टी मांगी गई थी और आज भी मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर उनके द्वारा बताया गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उन्हें अवकाश दिया जाए। इस विषय पर प्रभारी किशोर परमार ने बताया कि मैंने उन्हें लिखित में आवेदन देने का बोला था, उनसे चर्चा हो चुकी थी उसके कुछ देर पश्चात ही उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।