फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Homeguard dies during Congress tractor rally in Ujjain demand for one crore rupees assistance and job

MP News: उज्जैन में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के दौरान होमगार्ड की मौत, एक करोड़ की सहायता और नौकरी की मांग

Fri, 20 Sep 2024 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
MP News Homeguard dies during Congress tractor rally in Ujjain demand for one crore rupees assistance and job
मृतक होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस द्वारा सोयाबीन छह हजार रुपये के दाम पर खरीदे जाने को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस प्रदर्शन के दौरान एक रैली शहर के प्रमुख मार्ग से निकाली जा रही थी। उसके दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन यहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि होमगार्ड जवान धर्मेंद्र सोलंकी उम्र 50 वर्ष की ड्यूटी दोपहर को आगर रोड बीमा अस्पताल के पास ट्रैक्टर रैली को लेकर लगाई गई थी। लेकिन तभी धर्मेंद्र की अचानक तबियत खराब हो गई। धर्मेंद्र की तबियत खराब होते ही उसे तुरंत साथ के लोग पुष्पा मिशन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड जवान धर्मेंद्र सोलंकी की अचानक हुई मौत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को सांत्वना देते हुए पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक महेश परमार ने लिखा पत्र
इस मामले में भले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड जवान धर्मेंद्र सोलंकी के परिवार को पांच लाख की हार्दिक सहायता प्रदान कर दी हो। लेकिन तराना विधायक महेश परमार ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने होमगार्ड जवान धर्मेंद्र सोलंकी के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि के साथ ही सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed