फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Former CM Uma Bharti arrived to visit Baba Mahakal Mandir in Ujjain

MP News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं पूर्व सीएम उमा भारती, प्रदेश की राजनीति पर कहीं कई बड़ी बातें

Sat, 15 Jul 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 04:18 PM IST
सार

Uma Bharti Visit Baba Mahakal Mandir: मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती शनिवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में पूजन-अर्चन कर दंडवत प्रणाम किया।

विज्ञापन
MP News Former CM Uma Bharti arrived to visit Baba Mahakal Mandir in Ujjain
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का गर्भगृह में पहुंचकर विशेष पूजन-अर्चन किया और  दंडवत प्रणाम करती हुई नजर आईं। गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद वह नंदी हॉल में पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ देर बाबा महाकाल के मंत्रों का जाप भी किया।

विज्ञापन


मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मां शिप्रा का स्वच्छ जल बाबा महाकाल को अर्पित हो, बस मेरी यही कामना है। मंदिर में दर्शन को लेकर कहा कि मुझे बहुत आनंद आया। हमारे जैसे लोगों के दर्शन करने के कारण भी श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं आई। यह मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए एक अच्छी बात है।
विज्ञापन

 


नरेंद्र सिंह तोमर पर बोलीं उमा...
नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश संयोजक बनाने के जवाब में उमा ने कहा, इसमें क्या बड़ी बात है। हमारी तो सरकार ही बन रही है। श्रावण मास में अधिक मास आने के जवाब में कहा कि यह अधिकमास भारत के लिए कल्याणकारी साबित होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भैया शिवराज के लिए भी लाभकारी साबित होगा। मिशनरी स्कूलों में तिलक लगाने और कलावा बांधने पर प्रतिबंध की बात पर उन्होंने कहा कि इस मामले को देखना और इस पर उचित कार्रवाई करने का काम सरकार और गृहमंत्री का है।



विपक्ष को हल्के में लेना गलत बात...
एक प्रश्न के जवाब में उमा भारती ने कहा कि यदि सीएम शिवराज मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने की बात कहते हैं तो इसमें गलत कुछ नहीं है। क्योंकि इसे कहे बिना  चुनाव ही नहीं लड़ा जा सकता है। मैं तो भाजपा के लोगों को समझाती हूं कि विपक्ष के लोगों का मजाक बनाना बंद कर दें। क्योंकि वह विपक्ष है, उनका लोकतंत्र में एक अलग अधिकार और स्थान है। आपको भी लोगों के दिलों में स्थान बनाना होगा। उन्होंने कहा, वर्तमान में भाजपा का केंद्र और प्रदेश में कोई विकल्प नहीं है।



जब तक सिर मजबूत नहीं होगा, भाजपा का कोई मुकाबला नहीं...
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू, राष्ट्रवाद, स्वदेशी, राम और रोटी के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। उनका कोई मुकाबला नहीं है। अन्य पार्टियां चाहे कितने ही हाथ पैर मजबूत कर लें, लेकिन जब तक सिर मजबूत नहीं होगा, वह भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

शराबबंदी पर शिवराज सरकार की नियत साफ...
उमा भारती ने कहा, मैं शिवराज जी का सम्मान करती हूं, वह मेरे बड़े भाई हैं। मैं जब महाकाल दर्शन कर लौट रही थी, उसी समय मुझे यह सूचना मिली कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी हो चुकी है और 2500 अहाते एक साथ गिरा दिए गए हैं। सरकार ने शराबबंदी कर यह साबित कर दिया कि इस फैसले पर उनकी नियत हमेशा साफ रही है। चंद्रयान का जाना और हमें सफलता मिलना, इस बात का संकेत है कि अब अंतरिक्ष में भी हम उन देशों की बराबरी में आ गए हैं, जो अब तक शीर्ष पर बने हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed