फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Crowd gathered in the welcome procession of CM Mohan Yadav in Ujjain

MP News: उज्जैन में सीएम मोहन यादव के स्वागत यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैनर-पोस्टर से पटा पूरा शहर

Sat, 16 Dec 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 10:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में रोड शो किए। उनके स्वागत के लिए पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पट गया। दशहरा मैदान से छत्री चौक तक सात किलोमीटर के एरिया में स्वागत मंच बनाए गए।

विज्ञापन
MP News Crowd gathered in the welcome procession of CM Mohan Yadav in Ujjain
मोहन यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव की दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई स्वागत यात्रा में सीएम का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरुद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी।

विज्ञापन


उज्जैन शहर के विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाए गए थे। मुख्यमंत्री यादव की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने समीप देख आनंद से आल्हादित हो गई।
विज्ञापन




यात्रा आगे सिंधी कॉलोनी तिराहा से शास्त्री नगर, विवेकानंद कॉलोनी से लोटि स्कूल चौराहा पहुंची। यात्रा मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और शहरवासियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव जब विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे तो लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साह से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत यात्रा आगे धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क से होते हुए कंठाल चौराहा सराफा पहुंची। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक पारस जैन और पूर्व यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि सवार रहे।


सम्पूर्ण स्वागत यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर निगम सभापति कलावती यादव, दिलीप सिंह शेखावत, शान्तिलाल धबाई, राजेन्द्र भारती, बहादुर सिंह चौहान, विशाल राजौरिया, सनवर पटेल, राजपाल सिंह सिसौदिया, जगदीश पांचाल, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गहलोत, अशोक प्रजापत, वीरेन्द्र कावड़िया, रूप पमनानी, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल,  शिवेन्द्र तिवारी, हेमन्त व्यास, इकबाल सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय, पार्षद और जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed