फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: 4000 employees engaged in election duty will get nutritious food

Ujjain: चुनाव ड्यूटी में लगे 4000 कर्मचारियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, खाने का मेन्यू तैयार

Mon, 13 Nov 2023 10:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 Nov 2023 10:14 AM IST
सार

Ujjain: 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने वाले लगभग 4000 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 135 रुपए में भोजन और 83 रुपए वाली नाश्ते की थाली वितरित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
MP Election: 4000 employees engaged in election duty will get nutritious food
चुनाव ड्यूटी में लगे 4000 कर्मचारियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी का दौर अब आखरी चरण में चल रहा है निर्वाचन विभाग ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में व्यवस्थाएं चाकचौबंद  करने में लगा हुआ है। वहीं 16 और 17 नवंबर को ड्यूटी देने वाले लगभग 4000 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 135 रुपए में भोजन और 83 रुपए वाली नाश्ते की थाली वितरित की जाएगी। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव संपन्न करने के लिए 16 नवंबर को सुबह से सामग्री वितरण का कार्य किया जाना है। वहीं 17 नवंबर को चुनाव होने हैं जिसके लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग 4000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 48 घंटे लगातार काम करने वाले इन कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन देने हेतु खाद्य विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग द्वारा दो शिफ्ट में नाश्ता और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगा खाने का मेन्यू
लगातार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को खाद विभाग इस बार कर्मचारियों के लिए पांच पूरी, पनीर की सब्जी, गुलाब जामुन, तली हुई हरी मिर्च, दाल फ्राई का भोजन रहेगा। वहीं अधिकारियों के लिए रोटी, जीरा राइस, पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, दाल, पापड़, सलाद, अचार के साथ खाना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed