{"_id":"6792f596ff579c0a38036ff2","slug":"mother-ganga-on-the-head-tripund-trinetra-on-the-forehead-baba-mahakal-was-decorated-like-this-in-bhasma-aarti-today-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2554591-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मस्तक पर चन्द्र और गले में रुद्राक्ष पहनकर सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मस्तक पर चन्द्र और गले में रुद्राक्ष पहनकर सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ
Fri, 24 Jan 2025 07:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:52 AM IST
सार
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत स्नान और आकर्षक शृंगार किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भस्म आरती के दौरान आज कालों के काल बाबा महाकाल मस्तक पर चन्द्र, बेल पत्र व गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर शृंगारित हुए। जिसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय महाकाल का उद्घोष भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप मे शृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शुक्रवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री और भांग से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल के साथ की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार शाखा प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा शुक्ल का स्वागत व सम्मान किया गया।