फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mohan Yadav Bullet Drive When Mohan Yadav fired a bullet at a worker

Mohan Yadav Bullet Drive: जब मोहन यादव ने कार्यकर्ता की बुलेट चलाई थी, सहजता और सरलता का दिया था परिचय

Wed, 13 Dec 2023 09:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 09:13 AM IST
सार

Mohan Yadav Bullet Drive: मोहन यादव की सहजता और सरलता इतनी है कि एक बार जब उन्हें कार्यकर्ता की नई बुलेट दिखाई दी तो उन्होंने सहजता से न सिर्फ इसकी सवारी की, बल्कि इसका एक ड्राइव भी किया।

विज्ञापन
Mohan Yadav Bullet Drive When Mohan Yadav fired a bullet at a worker
मोहन यादव बुलेट चलाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के परिवार से तो उनकी सहज और सरल छवि का पता चलता ही है। लेकिन वर्षों से डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर कार्य कर रहे कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी सहजता के बारे में बताते हैं कि वे भले ही किसी भी पद पर पहुंच गए हों, लेकिन उनकी सहजता और सरलता इतनी है, एक बार जब उन्हें कार्यकर्ता की नई बुलेट दिखाई दी तो उन्होंने सहजता से न सिर्फ इसकी सवारी कर इसका एक ड्राइव भी किया। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि सहजता, सरलता और कुछ नया सीखने की ललक हमेशा ही डॉ मोहन यादव के व्यवहार में शामिल है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण ये तस्वीर है। लगभग 8-10 वर्ष पूर्व एक कार्यकर्ता अपनी बुलट लेकर आया था, हम वहीं खड़े थे। बुलेट जैसी सवारी देखकर शायद ही कोई व्यक्ति हो जो उसे चलाने से खुद को रोक सके, तो मैंने उस कार्यकर्ता से बुलेट चलाने का अनुरोध किया और एक चक्कर मार लिया।
विज्ञापन


तत्पश्चात डॉ यादव जी की नजर भी बुलेट पर पड़ी और एकाएक उनके अंदर का भी सहज सरल व्यक्ति जागृत हो गया और उन्होंने भी एक ड्राइव की बात कही। मुझे बोला बैठो सचिन भाई और स्वयं ने अपने हाथों में बुलेट का हैंडल थाम लिया। बस फिर क्या था, बुलेट हवा से बातें कर रही थी। ये उनके सहज सरल और अवसर के हिसाब से खुद को ढालने का गुण है। जो डॉ मोहन यादव में समय-समय पर आज भी देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed