फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minors doing sweeping and mopping had stolen the silver sword of Samudragiri Maharaj... police caught

Ujjain: झाडू-पोंछा करने वाले नाबालिगों ने चुराई थी समुद्रगिरि महाराज की चांदी की तलवार, पुलिस के हत्थे चढ़े

Thu, 29 Aug 2024 10:26 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 10:26 AM IST
सार

24 अगस्त को बड़नगर मार्ग पर पंचायती आनंद अखाड़ा के सेवादार सीताराम उर्फ बंटी पिता रघुनंदन पांचाल ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अखाड़े में महाराज समुद्रगिरि के कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है। बदमाश चांदी की तलवार, 2 चांदी की नाग प्रतिमा और नगदी ले गए हैं।

विज्ञापन
Minors doing sweeping and mopping had stolen the silver sword of Samudragiri Maharaj... police caught
थाना महाकाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

चार दिन पहले पंचायती आनंद अखाड़े में महाराज के कक्ष का ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात को पूर्व में झाडू-पोंछा करने वाले दो नाबालिगों ने अंजाम दिया था। नाबालिगों से चांदी की तलवार, 2 नाग महाराज की प्रतिमा और 3500 रुपए बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


महाकाल थाना एएसआई बलराम थिरोदा ने बताया कि 24 अगस्त को बड़नगर मार्ग पर पंचायती आनंद अखाड़ा के सेवादार सीताराम उर्फ बंटी पिता रघुनंदन पांचाल ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अखाड़े में महाराज समुद्रगिरि के कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है। बदमाश चांदी की तलवार, 2 चांदी की नाग प्रतिमा और नगदी ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


बदमाशों का पता लगाने के लिए थाना प्रभारी अजय वर्मा ने एएसआई चंद्रभानसिंह, आरक्षक चैनसिंह, मुनेन्द्र कंसाना, अरूण चौहान, प्रधान आरक्षक राजपाल यादव, मनीष यादव की टीम बनाई। इस दौरान कैमरों के फुटेज देखे गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि दो युवक दिखाई दिए थे। जिनकी पहचान करने पर सामने आया कि रंजीत हनुमान मंदिर के पास नागा तलाई के रहने वाले नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर चांदी की तलाश, नाग प्रतिमा और 35 सौ रुपए नगद और त्रिशूल बरामद किया गया है। त्रिशूल का उपयोग महाराज के कक्ष का ताला तोड़ने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक गए हुए हैं अखाड़े के महाराज
एएसआई थिरोदा ने बताया कि दोनों नाबालिग पूर्व में अखाड़े में झाडू-पोंछा लगाने का काम करते थे। बाद में काम छोड़ दिया। उन्हें अखाड़े की पूरी जानकारी थी। कुछ दिन पहले अखाड़े के महाराज समुद्रगिरि के बड़े गुरु धनराजगिरि ने देह त्याग दी थी। जिसके चलते महाराज समुद्रगिरि उनकी 16वीं में नासिक गए थे। इसी बात का फायदा दोनों नाबालिगों ने उठाया और महाराज के कक्ष का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed