फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Minor raped for 26 days in Ujjain, court sentenced to 20 years imprisonment

Ujjain: बहला-फुसलाकर पीथमपुर ले गया 26 दिन दुष्कर्म किया फिर छोड़कर भागा, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा

Thu, 25 May 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 11:00 PM IST
सार

उज्जैन में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसकी मर्जी के बगैर 26 दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। उसे इसके लिए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Minor raped for 26 days in Ujjain, court sentenced to 20 years imprisonment
Court Room - फोटो : Social Media

विस्तार

एक युवक ने एक नाबालिग से कुछ ऐसी दोस्ती निभाई कि वह उसे अपने साथ ऑटो में बैठाकर पीथमपुर ले गया, जहां उसने दो दिनों तक उसे अपने दोस्त के घर रखा उसके बाद मकान किराए से लेकर 26 दिन उसे अपने साथ रखा। जहां उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे उज्जैन के छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग की रिपोर्ट पर चिमनगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय मैं अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर न्यायालय ने युवक को दोषी ठहराते हुए उसे 20 वर्ष तक कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


उप-संचालक (अभियोजन) डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि 10 दिसंबर 2020 को दोपहर करीब दो बजे आरोपी शेरूशाह उर्फ नाहरू पिता शकील शाह एक नाबालिग को क्षीरसागर में मिला, वहां से शेरू ने नाबालिग को ऑटो से पीथमपुर उसके दोस्त के घर ले गया वहां उसे दो दिन तक रखा। फिर आरोपी ने पीथमपुर में मकान ले लिया था जहां उसने नाबालिग को अपने साथ 26 दिन रखा। नाबालिग के मना करने पर भी उसने शारीरिक संबंध बनाए थे। फिर 5 जनवरी 2021 को रात 11 बजे आरोपी उसे चिमनगंज थाने के सामने छोड़कर भाग गया था। फिर नाबालिग थाने गई और माता पिता के आने के बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


थाना चिमनगंजमण्डी ने अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान पूर्ण कर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। विशेष न्यायाधीश, (पॉक्सो एक्ट) जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा आरोपी शेरूशाह उर्फ नाहरू पिता शकील शाह उम्र 30 वर्ष निवासी- जीवाजीगंज थाने के सामने, डोली गली जिला उज्जैन को दोषी करार दिया औऱ 20 वर्ष सश्रम कारावास के साथ चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed