फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Manoj Sahu became the new superintendent of Ujjain Central Jail

Ujjain News: मनोज साहू केंद्रीय जेल के नए अधीक्षक, दिग्विजय को NSUI नेता से मिलवाने पर हुए थे सस्पेंड

Thu, 27 Apr 2023 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 27 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

मनोज कुमार साहू अधीक्षक जिला जेल मुख्यालय भोपाल केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन के नए अधीक्षक बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग के अवर सचिव ने तत्काल प्रभाव से अधीक्षक जिला जेल मुख्यालय भोपाल को केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन का अधीक्षक बनाने के आदेश जारी किए हैं। साहू को अभी जेल अधीक्षक का चालू प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
Manoj Sahu became the new superintendent of Ujjain Central Jail
केंद्रीय जेल उज्जैन के नए अधीक्षक मनोज साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनोज कुमार साहू अधीक्षक जिला जेल मुख्यालय भोपाल केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन के नए अधीक्षक बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग के अवर सचिव अजय नथानियल ने तत्काल प्रभाव से अधीक्षक जिला जेल मुख्यालय भोपाल को केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन का अधीक्षक बनाने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में इस बात का उल्लेख भी है कि उन्हें अभी जेल अधीक्षक का चालू प्रभार सौंपा गया है। साहू को जेल अधीक्षक का प्रभार मिलने के साथ ही अब तक केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का प्रभार संभाल रही हिमानी मनवारे अब देवास जेल की व्यवस्थाएं ही देखेंगी।

विज्ञापन




एक साल पहले हुए थे निलंबित
उज्जैन में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल अधीक्षक बनाए गए मनोज साहू वर्तमान में जिला जेल मुख्यालय भोपाल से उज्जैन आ रहे हैं। लेकिन एक साल पहले मनोज कुमार साहू मध्यप्रदेश की ग्वालियर जेल के अधीक्षक पद पर पदस्थ थे। उस समय उन्हें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जेल मेन्युअल के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने ग्वालियर के सेंट्रल जेल में संब इंस्पेक्टर की हत्या के प्रयास के मामले में बंद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव से मुलाकात की थी। इन दोनों की मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया था। इसे जेल मेन्युअल का उल्लंघन मानते हुए जेल अधीक्षक मनोज साहू को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


28 मई 2022 को की गई थी बहाली
ग्वालियर में जेल अधीक्षक मनोज साहू को निलंबित किए जाने के बाद 28 मई 2022 को उन्हें फिर बहाल कर दिया गया था। उन्हें शिवपुरी सर्किल जेल में पदस्थ किया गया था। जहां कुछ समय रहने के बाद भोपाल जेल मुख्यालय में अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed