फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakaleshwar Management Committee's name in the invitation to the Dharma Sabha, notice to the organisers.

Ujjain: धर्मसभा के निमंत्रण में महाकालेश्वर प्रबंध समिति का नाम, आयोजकों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

Wed, 20 Dec 2023 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 07:07 PM IST
सार

धर्मसभा के निमंत्रण कार्ड पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति उज्जैन का नाम प्रकाशित होने के बाद बवाल मच चुका है। आयोजकों को नोटिस थमा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Mahakaleshwar Management Committee's name in the invitation to the Dharma Sabha, notice to the organisers.
आमंत्रण पत्र पर मंदिर प्रबंध समिति का नाम होने पर आपत्ति है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा महाकाल की नगरी में 21 दिसंबर 2023 गुरुवार से तीन दिनों के लिए शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज के विशेष उपस्थिति में विशाल धर्मसभा आयोजित की जा रही है। इसके निमंत्रण कार्ड पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति उज्जैन का नाम प्रकाशित होने के बाद बवाल मच चुका है। आयोजकों को नोटिस थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नाम से शहर के विभिन्न स्थानों पर आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इसमें शंकराचार्य जी के आगमन पर 21 दिसंबर 2023 को विद्वत संगोष्ठी, आशीर्वचन, प्रवचन एवं 22 दिसंबर 2023 को विशाल धर्मसभा एवं वैदिक बटुक सम्मेलन का आयोजन किए जाने का लेख किया गया है। उक्त आमंत्रण पत्र मुद्रण कराए जाने के संबंध में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से किसी प्रकार की कोई स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है। बिना किसी पूर्व स्वीकृति के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नाम का दुरुपयोग कर आमंत्रण पत्र मुद्रण कराकर वितरित किए जा रहे है। मुद्रण कराए गए आमंत्रण पत्र में अंकित अतिविशिष्टजनों से उनका नाम मुद्रण कराए जाने की सहमति भी प्राप्त नहीं की गई।
विज्ञापन


नोटिस दिया, पुलिस से भी की शिकायत
बिना अनुमति लिए कार्ड पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति का नाम प्रकाशित करने को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति का आयोजन से कोई लेना-देना नहीं है। वह आमंत्रण पत्र मुद्रण वितरण के विषय का पूर्णतः खंडन करती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संबंधित को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है एवं थाना प्रभारी थाना महाकाल को जांच कर आगामी कार्रवाई किए जाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed