फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Management Committee spent the amount donated to welcome the President Congress demands FIR

Mahakaleshwar: राष्ट्रपति के स्वागत में महाकाल प्रबंध समिति ने खर्च की दान की राशि, कांग्रेस ने की FIR की मांग

Wed, 28 Dec 2022 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 11:05 AM IST
सार

भारत के राष्ट्रपति के आगमन के समय प्रेसिडेंशियल सुइट की साज सज्जा एवं उनके रहने की व्यवस्था के लिए 25 लाख रुपये ट्रस्टियों के द्वारा खर्च किए गए हैं, जो कि  महाकालेश्वर प्रबन्ध कमेटी के उद्देश्यों के खिलाफ है।

विज्ञापन
Mahakal Management Committee spent the amount donated to welcome the President Congress demands FIR
कांग्रेस ने की महाकाल प्रबंध समिति पर FIR की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन एसपी को शिकायत करते हुए कहा है कि महाकालेश्वर प्रबंध समिति को भगवान महाकाल के भक्तों के द्वारा दान मिलता है। यह महाकालेश्वर प्रबन्ध समिति के कर्ताधर्ताओं की जिम्मेदारी है कि दान के रूप में जो भी राशि मिली है, इसका खर्च केवल मंदिर के उपयोग में लाया जाए। लेकिन इन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर ट्रस्ट की राशि का दुरूपयोग किया। इसे लेकर अब कांग्रेस ने एफआईआर की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष के के मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में दी गई जानकारी से ज्ञात हुआ है कि भारत के राष्ट्रपति के आगमन के समय प्रेसिडेंशियल सुइट की साज सज्जा एवं उनके रहने की व्यवस्था के लिए 25 लाख रुपये ट्रस्टियों के द्वारा खर्च किए गए हैं, जो कि  महाकालेश्वर प्रबन्ध कमेटी के उद्देश्यों के खिलाफ है। केके मिश्रा ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी के रहने का खर्च प्रदेश सरकार अथवा केंद्र सरकार के द्वारा उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष के के मिश्रा व तराना विधायक महेश परमार ने कहा कि ट्रस्टियों ने पूर्व राष्ट्रपति जी के महाकालेश्वर मंदिर में आगमन के मद्देनजर 61.5 लाख रुपये बैरिकेडिंग एवं कारपेट खरीदी जैसी चीजों में खर्च किए हैं। यह खर्चा भी महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी के उद्देश्यों के विपरीत है। इसी तरह ट्रस्टियों ने ढाई लाख रुपये फूलों की साज-सज्जा के लिए खर्च किए हैं। भगवान महाकाल इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति के ओहदे से बड़े हैं इसलिए ये खर्च अपेक्षित नहीं है। यहां तक कि माननीय राष्ट्रपति ने भी यही कहा कि वे महाकाल मंदिर में एक भक्त की तरह आए हैं, ना कि राष्ट्रपति या किसी गणमान्य व्यक्ति के तौर पर, इसलिए 2.5 लाख रुपयों का पुष्प सज्जा का यह व्यय ट्रस्टियों द्वारा आपराधिक विश्वासघात है। कांग्रेस ने मांग की है कि इन तथ्यों के आधार पर महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टियों खिलाफ 89 लाख रुपये के गबन की आईपीसी की धारा 406 एवं 409 के तहत एफ आई आर दर्ज़ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed