फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal is such a unique temple where Baba Mahakal is dressed in the form of Shri Ganesha

Ujjain News: गणेशोत्सव के दौरान भस्मआरती में हर दिन श्री गणेश स्वरूप में सज रहे बाबा महाकाल, करें दर्शन

Fri, 13 Sep 2024 08:26 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 08:26 AM IST
सार

बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। विशेष श्रृंगार के बाद भगवान को  नवीन मुकुट धारण कराया गया और फिर  भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Mahakal is such a unique temple where Baba Mahakal is dressed in the form of Shri Ganesha
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल का मंदिर एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश स्वरूप के स्वरूप में बाबा महाकाल सज रहे हैं। भस्मारती में कभी भांग तो कभी मावे और पूजन सामग्री से श्री गणेश के स्वरूप का निर्माण किया जा रहा है। आज सुबह भी भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भस्मआरती का लाभ लिया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। भगवान के विशेष श्रृंगार के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान जय श्री महाकाल व जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

महाकाल एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री गणेश स्वरूप मे सज रहे बाबा महाक

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाकाल एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री गणेश स्वरूप मे सज रहे बाबा महाक

 

महाकाल एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री गणेश स्वरूप मे सज रहे बाबा महाक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed