फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal devotees cheated in the name of booking a room, told the fare to be Rs 3000 and took Rs 6000.

Ujjain News: महाकाल के भक्तों से कमरा बुक करवाने के नाम पर ठगी, किराया बताया 3000, लिए 6000; बुकिंग की ही नहीं

Sun, 17 Nov 2024 09:33 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 09:33 AM IST
सार

महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि धर्मशाला के नाम पर बुकिंग करने को लेकर ठगी की गई है। हमने मामले को जांच में लिया है, जांच के बाद इसे महाकाल थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Mahakal devotees cheated in the name of booking a room, told the fare to be Rs 3000 and took Rs 6000.
उज्जैन में श्रद्धालुओ से ठगी।

विस्तार

महाराष्ट्र की तीन महिला श्रद्धालुओं के साथ धर्मशाला में कमरा बुक कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं ने ठग को 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन ठगी का खुलासा तब हुआ जब वे धर्मशाला पहुंचीं और वहां उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं मिली। इसके चलते तीनों महिला श्रद्धालुओं को 8 नवंबर को स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। फिलहाल मंदिर समिति जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रही है। इस ठगी को पंडित सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला के नाम से बनाई गई फर्जी वेबसाइट के जरिए अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


ठगी की शिकार दर्शनार्थियों के परिजन पप्पू झोमरे ने महाकाल मंदिर समिति को बताया कि उन्हें महाकाल मंदिर की पंडित सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला के बारे में जानकारी मिली थी। गूगल पर धर्मशाला का नंबर सर्च करने पर 8349780582 मिला। इसके बाद तीन महिला श्रद्धालुओं के लिए 5 नवंबर को बुकिंग करते हुए 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। बताया जाता है कि दो बार 1500 रुपये जमा करने के बाद कॉलर ने दोबारा कहा कि आपने गलत पेमेंट किया है, आपके डाले हुए 3000 रुपये रिटर्न किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कॉलर ने दो दिन के लिए एक साथ 3000 रुपये और डालने के लिए कहा, ताकि कमरा बुक हो सके। पप्पू ने 3000 रुपये और जमा कर दिए। इस तरह बदमाश ने फर्जी तरीके से अपना नंबर पंडित सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला के नाम पर डालकर कुल 6 हजार रुपये ले लिए। तीनों महिला श्रद्धालु हरसिद्धि मंदिर के पास स्थित धर्मशाला पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से कोई रूम बुक नहीं है। इसके बाद उन्हें 8 नवंबर की रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


ट्रू कॉलर पर धर्मशाला का नाम
पप्पू ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर पर पंडित सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला के नाम से दिखा रहा था, जिस कारण वे कॉलर की बातों में आ गए और उसे रुपये ट्रांसफर कर दिए। बता दें कि महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित पंडित सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला में ऑनलाइन बुकिंग की कोई सुविधा नहीं है। कोरोना काल से पहले धर्मशाला में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा थी जो अब उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की होगी जांच 
महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। धर्मशाला के नाम पर किसी ने अवैध रूप से बुकिंग के नाम पर ठगी की है। हमने मामले को जांच में लिया है और इसकी जांच के बाद इसे महाकाल थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed