{"_id":"6049af598ebc3edc0649c441","slug":"madhya-pradesh-mahatma-gandhi-s-statue-damaged-by-vandals-in-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : मंदसौर जिले में अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : मंदसौर जिले में अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी
Thu, 11 Mar 2021 11:19 AM IST
दीप्ति मिश्रा
उज्जैन, पीटीआई
उज्जैन, पीटीआई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की टूटी हुई प्रतिमा
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांव गुजरबर्डिया में मंगलवार रात को एक सरकारी स्कूल के मैदान में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को ग्राम गुजरबर्डिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में लगी गांधीजी की आदमकद प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
अफजलपुर थाने के निरीक्षक ओपी तंतवार ने स्कूल के प्राचार्य के हवाले से बताया कि महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का पहले भी एक हाथ क्षतिग्रस्त गया था, जिसे स्कूल प्रबंधन ने ठीक करवाया था।
विज्ञापन
तंतवार ने बताया कि प्राचार्य गंगाधर पंवार की शिकायत पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

