{"_id":"641f06a0485bdc247d019f42","slug":"love-jihad-rahul-turns-out-to-be-aamir-khan-in-ujjain-caught-by-bajrangis-and-handed-over-to-police-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: उज्जैन में राहुल निकला आमिर खान, बजरंगियों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: उज्जैन में राहुल निकला आमिर खान, बजरंगियों ने पकड़कर सौंपा पुलिस को
Sat, 25 Mar 2023 08:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:05 PM IST
सार
उज्जैन में लव जिहाद का संदिग्ध मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद का नाम राहुल बताया, जबकि उसके आधार कार्ड पर आमिर खान लिखा था। वह एक हिंदू युवती के साथ पार्क में मिला तो बजरंगियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
उज्जैन में लव जिहाद का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार देर रात को लव जिहाद का संदिग्ध मामल सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोठी रोड पार्क में एक जोड़े को संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे देखा। युवक से पूछताछ की तो उसने नाम राहुल बताया। जब तलाशी ली तो आधार कार्ड पर उसका नाम आमिर खान लिखा था। युवक के साथ बैठी युवती शादीशुदा थी। उसने बीच-बचाव किया। युवक को छोड़ने की बात भी कहती रही। इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा हुआ। माधवनगर थाना पुलिस युवक-युवती को थाने लेकर आई है।
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक पिंटू कौशल ने बताया कि हमें काफी समय से सूचना मिली थी की शहर के बेगमबाग पक्की गली का रहने वाला आमिर खान हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाता है। इस सूचना पर हम पार्क में पहुंचे। वह यहां युवती के साथ बैठा था। उसकी घेराबंदी कर पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। पहले उसने अपना नाम राहुल बताया, लेकिन आधार कार्ड देखा तो उस पर आमिर खान लिखा था। हमने लव जिहाद की आशंका के चलते उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया है।
विज्ञापन
युवती के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले मे युवती के शादीशुदा होने के साथ ही उसका पीहर उज्जैन में होने की जानकारी मिली है। माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि इस मामले मे युवती की शिकायत के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
