फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Looted from visitors in the early morning bags, money and purses were snatched away at knifepoint

Ujjain News: दर्शनार्थियों से लूट की वारदात, चाकू दिखाकर बदलाश छीन ले गए बैग, रुपए और पर्स

Fri, 02 Aug 2024 08:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 08:04 PM IST
सार

इंदौर रोड़ शांति पैलेस होटल के सामने राजस्थान के दर्शनार्थियों को बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दर्शनार्थी को पता पूछने के बहाने रोका और उनसे पर्स बैग समेत अन्य सामान छीन लिया। नीलगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Looted from visitors in the early morning bags, money and purses were snatched away at knifepoint
नीलगंगा थाना क्षेत्र जहां हुई वारदात.....

विस्तार

उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर रोड़ शांति पैलेस होटल के सामने आज सुबह 4.30 बजे राजस्थान के दर्शनार्थी से लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दर्शनार्थी को पता पूछने के बहाने रोका और चाकू अड़ाकर बैग छीन लिया। मामले में नीलगंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरीश पिता दुलीचंद मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी शैलंबर राजस्थान है। हरीश अपने दोस्त पूनमचंद के साथ राजस्थान से बस में सवार होकर उज्जैन आया था। बस ने उसे सुबह 4 बजे उज्जैन में शांति पैलेस होटल के सामने उतारा। यहां से महाकाल मंदिर दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ जाने वाले थे। वे शांति पैलेस से नानाखेड़ा बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका। हरीश ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक नीचे उतरे और एक ने चाकू निकालकर धमकाया और बैग, रुपए और पर्स मांगा। दूसरे बदमाश ने साथी पून चंद की गर्दन पकड़ी और उसका बैग छीनने लगा। घबराकर दोनों यात्रियों ने नानाखेड़ा की तरफ दौड़ लगा दी। बदमाश ने उसका बैग पीछे से पकड़ रखा था। जिसे छोड़कर दोनों भाग गए। बदमाशों ने यात्रियों से पर्स, मोबाइल और बैग छीन लिया है। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने लूट की धाराओं में केस दर्ज किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed