फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lab operator consumed poisonous substance due to mental torture Case registered 9 people from in-laws side

Ujjain News: मानसिक प्रताड़ना से परेशान लैब संचालक ने की थी आत्महत्या, ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sat, 16 Nov 2024 09:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 09:52 AM IST
सार

नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि क्षिप्रा विहार में किराए के मकान में रहने वाले आदिल पिता मोहम्मद ने 27 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था। अब इस मामले में उसकी ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lab operator consumed poisonous substance due to mental torture Case registered 9 people from in-laws side
मानसिक प्रताड़ित होकर लैब संचालक ने खाया था जहरीला पदार्थ..... ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ द

विस्तार

उज्जैन में पैथोलॉजी लैब संचालित करने वाले एक युवक ने 27 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद पुलिस ने मामले में मृतक के ससुराल पक्ष से जुड़े 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि क्षिप्रा विहार में किराए के मकान में रहने वाले आदिल पिता मोहम्मद ने 27 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि पत्नी से तलाक हो जाने के बाद भी ससुराल वाले उधार लिए हुए रुपए नहीं लौटा रहे हैं और पारिवारिक समस्याओं को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। सुसाइड नोट को जांच के लिए भोपाल भेजा गया, जहां यह पुष्टि हुई कि हेंडराइटिंग मृतक आदिल की ही है।
विज्ञापन


परिजनों के बयान दर्ज करने पर सामने आया कि आदिल का निकाह 2017 में हुआ था। वह मूल रूप से सीतामऊ मंदसौर का रहने वाला था और उज्जैन में पैथोलॉजी लैब संचालित करता था। उसने ससुराल पक्ष को रुपए उधार दिए थे। बाद में उसकी पत्नी से तलाक हो गया था, और वह अपने भाइयों व परिवार के साथ मिलकर आदिल को प्रताड़ित करती थी। साल 2018 में सालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आदिल को प्रताड़ित करने वाले 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीए छात्र ने  लगाई फांसी, पुलिस को सुसाइड नोट मिला 
उधर, उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर में रहने वाले एक एमसीए छात्र ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका पोस्टमॉर्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जो पूरा अंग्रेजी में लिखा हुआ है।

टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक वात्सल्य पिता संजय व्यास ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के पिता संजय व्यास विकास प्राधिकरण में कर्मचारी हैं। उन्होंने इंदौर के एक्रोपोलिस कॉलेज में बेटे के साथ पढ़ने वाले दो छात्रों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पिता ने पुलिस को बताया कि इन छात्रों ने उनके बेटे को प्रोजेक्ट से बाहर करवा दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया था। पुलिस ने पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं।


पुलिस को जांच में पता चला कि सुसाइड नोट में इंदौर के साथी छात्रों का जिक्र है। नोट को जांच के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस जल्द ही इंदौर जाकर इन छात्रों से पूछताछ करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed