फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Know who is the boy sitting in the lap of SP, whose photo is going viral, why was he made a child constable

Ujjain News: जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, आखिर क्यों बनाया गया बाल आरक्षक?

Wed, 18 Dec 2024 11:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने दिवंगत आरक्षक लोकेश बिसारिया के 5 वर्षीय पुत्र दैविक को अनुकंपा नियुक्ति के तहत "बाल आरक्षक" का नियुक्ति पत्र सौंपा। यह संवेदनशील पहल पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीयता का प्रतीक है। 

विज्ञापन
Know who is the boy sitting in the lap of SP, whose photo is going viral, why was he made a child constable
जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक

विस्तार

उज्जैन में एसपी प्रदीप शर्मा ने 5 वर्षीय दैविक बिसारिया को अनुकंपा नियुक्ति के तहत "बाल आरक्षक" का नियुक्ति पत्र सौंपा। दैविक के पिता, आरक्षक लोकेश बिसारिया, का बीमारी से निधन हो गया था। इस संवेदनशील पहल से पुलिस विभाग ने परिवार को सहारा और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन में एसपी प्रदीप शर्मा की गोद में बैठे एक बालक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह बालक 5 वर्षीय दैविक बिसारिया है, जिसे अनुकंपा के आधार पर "बाल आरक्षक" नियुक्ति का पत्र दिया गया। दरअसल दैविक के पिता, लोकेश बिसारिया, झारड़ा थाना में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। दुर्भाग्यवश, बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। परिवार की सहमति से लोकेश के पुत्र दैविक को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक बनाया गया। बुधवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने दैविक और उनके परिवार को बुलाकर औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान दैविक को एसपी ने गोद में बैठाकर सांत्वना दी और भविष्य में उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की।

विज्ञापन

स्वर्गीय आरक्षक को नमन
एसपी शर्मा ने लोकेश बिसारिया को एक बहादुर और ईमानदार कर्मचारी बताते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है। बाल आरक्षक की अनुकंपा नियुक्ति ने संवेदनशीलता के साथ प्रशासनिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। उज्जैन पुलिस ने इस पहल से इंसानियत की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक

जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक

 

जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक

जानिए कौन है एसपी की गोद में बैठा बालक जिसका फोटो हो रहा वायरल, क्यों बनाया गया उसे बाल आरक्षक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed