फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Know what is the Global United Consciousness Conclave, why will scholars from 22 countries participate

Ujjain: वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव में जुटेंगे कई राष्ट्र, 22 देशों के जल से होगा महाकाल का अभिषेक

Thu, 06 Feb 2025 04:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 04:15 PM IST
सार

उज्जैन में 14-16 फरवरी 2025 तक वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव का आयोजन होगा, जिसमें 22 देशों के आध्यात्मिक नेता, विद्वान व योगाचार्य भाग लेंगे। उद्देश्य विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। बाबा महाकाल का 22 देशों की नदियों के जल से अभिषेक, विशेष यज्ञ और कैलाश खेर की संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगे। 

विज्ञापन
Know what is the Global United Consciousness Conclave, why will scholars from 22 countries participate
वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 14 से होगी शुरू

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में 14 से 16 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में एक चेतना, एक अस्तित्व विषय अंतर्गत 22 से अधिक देशों के व्यक्तियों, विचारकों, विद्वानों, आध्यात्मिक नेताओं और जीवन प्रशिक्षक एकजुट होंगे। इस कॉन्क्लेव को आयोजित करने के उद्देश्य देश और दुनिया में शांति की संस्कृति स्थापित करना है। इसमें एकता की भावना, कल्याण, सेवा, आध्यात्मिकता और योग, पारिस्थिति, शिक्षा और लोकतंत्र, समावेश और भागीदारी तथा स्थायी अर्थव्यवस्था जैसे विषय शामिल है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम आध्यात्मिक कल्याण और व्यक्तिगत विकास करेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर एकता, समझ और करुणा को बढ़ावा देगा। यह आयोजन यूनाइटेड कॉन्शियसनेस, योगा विद्या-जर्मनी, यूरोपियन योगा फेडरेशन एवं अक्षरा किड्स अकादमी-उज्जैन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें सहयोगी संस्थाओं में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, कालीदास संस्कृत अकादमी एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन शामिल है।
विज्ञापन


22 देशों की नदियों के जल से होगा बाबा महाकाल का अभिषेक
कालिदास अकादमी में 14 से 16 फरवरी 2025 तक वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 22 देशों के योग गुरु, आध्यात्मिक विचारक, शिक्षाविद और लीडर्स शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति और एकता को बढ़ावा देना है। बाबा महाकाल के अभिषेक के लिए 22 देशों से आने वाले प्रतिभागी अपने-अपने देशों की नदियों का जल साथ लाएंगे, जिसे एकत्र कर महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक किया जाएगा। यह पहल संपूर्ण विश्व की एकता और जल के महत्व का प्रतीक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरती के एकत्व का संदेश देगा विशेष मॉडल
सभी देशों से 100 ग्राम मिट्टी मंगाई जाएगी, जिससे एक विशेष मॉडल बनाया जाएगा और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। यह धरती की एकता और समग्र चेतना का संदेश देगा। प्रतिभागी लकड़ी के टुकड़े साथ लाएंगे, जिनसे एक विशेष यज्ञ आयोजित होगा। इस यज्ञ के माध्यम से पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के महत्व को दर्शाया जाएगा।

कैलाश खेर की होगी संगीतमय प्रस्तुति
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत 14 फरवरी को पद्मश्री कैलाश खेर द्वारा विशेष संगीत संध्या “एकात्म चेतना अनहद नाद” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सायं 7:00 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन में किया जाएगा।


यह है आयोजन का उद्देश्य
यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 2025 का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए व्यक्तियों के लिए एक सामूहिक उत्थान, सामाजिक प्रगति, व्यावसायिक विकास, मानसिक शांति, शारीरिक ऊर्जा, व्यक्तिगत परिवर्तन और सच्चे जीवन के रूप में आध्यात्मिकता की खोज, सभी को अपनाने और आत्मसात करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है। इवेंट का उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में मिलाने और व्यक्तियों को मानवता और ग्रह के उत्थान के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। कॉन्क्लेव में आध्यात्मिकता, योग, पर्यावरण, शिक्षा और स्थायी अर्थव्यवस्था पर विचार होगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। G20 के एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य मिशन का समर्थन वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस के संयोजक डॉ. विक्रांत तोमर ने बताया कि, ''यह आयोजन G20 सिद्धांतों के अनुरूप है और इसका उद्देश्य शांति, तनाव मुक्ति और संबंध सुधार पर मंथन करना है। उज्जैन इस भव्य आयोजन के माध्यम से दुनिया को शांति और एकता का संदेश देने के लिए तैयार है।

यह है कॉन्क्लेव के विषय
- एकता की भावना के माध्यम से शांति की संस्कृति
- कल्याण के माध्यम से शांति की संस्कृति
- सेवा की भावना के माध्यम से शांति की संस्कृति
- आध्यात्मिकता और योग के माध्यम से शांति की संस्कृति
- पारिस्थिति की के माध्यम से शांति की संस्कृति
- शिक्षा और लोकतंत्र के माध्यम से शांति की संस्कृति
- समावेश और भागीदारी के माध्यम से शांति की संस्कृति
- स्थायी अर्थव्यवस्था के माध्यम से शांति की संस्कृति

वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 14 से होगी शुरू

वैश्विक यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 14 से होगी शुरू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed