{"_id":"666eb3eedf4369dc180780c9","slug":"joke-between-mp-cm-mohan-yadav-and-his-father-poonamchand-yadav-on-father-s-day-in-ujjain-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सीएम यादव ने ऐसे मनाया फादर्स डे, पैसे मांगे तो पिता ने दे दिया बिल, फिर कुछ ऐसा हुआ कि सभी की छूट गई हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सीएम यादव ने ऐसे मनाया फादर्स डे, पैसे मांगे तो पिता ने दे दिया बिल, फिर कुछ ऐसा हुआ कि सभी की छूट गई हंसी
Sun, 16 Jun 2024 03:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:14 PM IST
सार
सीएम यादव ने कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। भारत की देन है। हमारे ऋषि-मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबुते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है। यह हमारी पहचान हैं।
विज्ञापन
पिता के साथ सीएम मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज फादर्स डे पूरे देश में विभिन्न तरीकों से मनाया जा रहा है। संयोग से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इस मौके पर उज्जैन में हैं। ऐसे में फादर्स डे पर उन्होंने जब पिता पूनम चंद यादव से आशीर्वाद लिया तो कुछ ऐसा वाकया हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
विज्ञापन
दअरसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम डॉ यादव ने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्डी के साथ एक बिल भी थमा दिया। यह बिल ट्रैक्टर सुधरवाने का था। सीएम ने नोट की गड्डी से एक नोट रखा और बाकी उन्हें लौटा दिए। ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल सीएम के हाथ में आते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद सीएम ने पिता से कहा कि आप अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखिये। ट्रैक्टर सुधारने में जो रुपये खर्च हुए हैं वह में दे दूंगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम यादव ने कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। भारत की देन है। हमारे ऋषि-मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबुते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है। यह हमारी पहचान हैं।
विज्ञापन
