फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Jewelery worth 50 lakhs stolen from jewelery shop, thieves also took away more than one lakh cash

MP News: ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के जेवरात समेत एक लाख से ज्यादा की नगदी पार, CCTV तोड़ा, डीवीआर साथ ले गए चोर

Fri, 24 Feb 2023 05:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3:30 बजे पीसीआर वाहन से गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा बजाकर सूचना दी कि दुकान का शटर उचका है। घर के लोग नींद से जागे और दुकान में जाकर देखा तो शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण, गल्ले में रखी नगदी नहीं थी।

विज्ञापन
Jewelery worth 50 lakhs stolen from jewelery shop, thieves also took away more than one lakh cash
ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के उर्दूपुरा स्थित ज्वेलर्स दुकान के शटर में लगे ताले तोड़कर बदमाशों ने 50 लाख के आभूषण चोरी कर लिये। सुबह पीसीआर वाहन में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने दुकान का शटर उचका देखा इसकी सूचना घर में सो रहे लोगों को दी। पवन दग्दी की घर के बाहर श्री सांवरिया ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। पवन ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3:30 बजे पीसीआर वाहन से गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा बजाकर सूचना दी कि दुकान का शटर उचका है। घर के लोग नींद से जागे और दुकान में जाकर देखा तो शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण, गल्ले में रखी नगदी नहीं थी। इधर सूचना मिलते ही जीवाजीगंज सीएसपी, थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे और चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


विज्ञापन


50 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना पार
पवन दग्दी ने बताया कि दुकान में 50 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण, गल्ले में एक लाख 10 हजार रुपये नगद रखे थे, जिसे बदमाश चोरी कर ले गये। टीआई गगन बादल ने बताया कि चोरी गये आभूषण के बिल मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने वजन के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सभी टीमें कर रहीं जांच
टीआई गगन बादल ने बताया कि थाने के पुलिसकर्मियों सहित डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल, कैमरामैन, सायबर सेल की टीम जांच और चोरों की तलाश में लगी है। दुकान का संचालन पवन दग्दी और उनकी भाई सतीश करते हैं। सतीश ने बताया कि परिवार में भांजी की शादी होने के कारण पिछले दो दिनों से दुकान बंद थी और कल ही कुछ घंटों के लिये दुकान खोलने के बाद शाम करीब 6:30 बजे वापस बंद कर दी थी।


30 से अधिक लोग मौजूद थे घर में
सतीश के अनुसार परिवार में शादी सम्पन्न होने के बाद रिश्तेदारों सहित 30 से अधिक लोग घर में मौजूद थे, लेकिन सभी लोग थके हुए थे। इस कारण गहरी नींद लग गई। यही कारण रहा कि चोरों द्वारा तोड़े गये शटर के ताले तक की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। वारदात रात 12 बजे बाद हुई होगी।

कैमरे तोड़े, डीवीआर ले गये
पुलिस ने दुकान में लगे कैमरे और डीवीआर देखे तो पता चला कि बदमाशों ने दुकान में लगे कैमरे तोड़ दिये थे। एक कैमरा सड़क पर फेंक गये थे और दुकान में ही रखा डीवीआर भी चोरी कर ले गये। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। बताया जा रहा है कि पास में लगे एक कैमरे में अनजान युवक दुकान की रैकी करते दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed