फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain administrator of Mahakal temple Anukul Jain says providing easy darshan to devotees is our priority

Ujjain: महाकाल मंदिर के नवागत प्रशासक अनुकूल जैन बोले- भक्तों को सुलभ तरीके से दर्शन करवाना हमारी प्राथमिकता

Tue, 13 Aug 2024 05:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नवागत प्रशासक अनुकूल जैन ने कार्यालय कलेक्टर जिला उज्जैन द्वारा जारी आदेश क्रमांक स्थापना 2024/6708 उज्जैन द्वारा मंगलवार दोपहर को भगवान के दर्शन उपरांत कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
Ujjain administrator of Mahakal temple Anukul Jain says providing easy darshan to devotees is our priority
पदभार ग्रहण करते नवागत प्रशासक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नवागत प्रशासक अनुकूल जैन ने कार्यालय कलेक्टर जिला उज्जैन द्वारा जारी आदेश क्रमांक स्थापना 2024/6708 उज्जैन द्वारा मंगलवार दोपहर को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन उपरांत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक एवं मंदिर की शाखाओं के प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासक अनुकूल जैन ने सभी प्रभारियों से चर्चा में कहा कि उज्जैन की पहचान श्री महाकालेश्वर मंदिर से है और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन करवाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर का वैभव सर्वविदित है। इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु एक अच्छी छवि लेकर उज्जैन से जाए। अनुकूल जैन ने कहा कि सभी लगातार सेवाभाव से कार्य करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जो अशोभनीय हो, जितना हो सके सकारात्मक रूप में मंदिर की व्यवस्थाओं एवं भौतिक विकास में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed