फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   burst crackers and firecrackers in Harihar Milan Collector ban on bursting firecrackers

Ujjain News: हरि-हर मिलन आज, पटाखे-हिंगोट चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सुरक्षा सख्त; पुलिस ड्रोन से रखेगी नजर

Thu, 14 Nov 2024 10:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने हरि-हर मिलन समारोह के दौरान पटाखे और हिंगोट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस को निर्देशित किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
burst crackers and firecrackers in Harihar Milan Collector ban on bursting firecrackers
उज्जैन में आज हरि-हर मिलन।

विस्तार

आज वैकुंठ चतुर्दशी पर धार्मिक नगरी में हरिहर मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हरिहर मिलन के अवसर पर बाबा महाकाल सृष्टि का भार सौंपने के लिए आज रात 11 बजे हरि के दरबार (गोपाल मंदिर) पहुंचेंगे। महाकाल मंदिर से बाबा की पालकी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं। हरिहर मिलन की सवारी में पटाखे और हिंगोट चलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया है। पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी करेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने हरिहर मिलन समारोह के दौरान पटाखे और हिंगोट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस को निर्देशित किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरिहर मिलन समारोह के दौरान हिंगोट और पटाखे चलाने से कई लोग घायल हो चुके हैं। आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है और मार्ग का निरीक्षण भी किया है। सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि एएसपी नितेश भार्गव की मौजूदगी में सराफा और बर्तन व्यापारियों के साथ बैठक कर समझाइश दी गई है कि हरिहर मिलन के दौरान अनियंत्रित आतिशबाजी नहीं की जाएगी। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान हिंगोट पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई हानि न हो। बैठक में व्यापारियों से सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर समन्वय बनाते हुए कहा गया कि उनकी दुकानों पर लगे कैमरों का मूवमेंट सवारी मार्ग की ओर रखा जाए। आसपास की गलियों में प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। किसी को भी अपने प्रतिष्ठान या दुकान का उपयोग हिंगोट चलाने के लिए नहीं करने दिया जाएगा। सवारी मार्ग पर शांति भंग करने या अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी ने बताया कि हिंगोट चलाने वालों और सवारी में अव्यवस्था फैलाने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात रहेगा पुलिस बल
एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि हरिहर मिलन के दौरान क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। रात 10 बजे के बाद सवारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मार्ग पर ऊंची इमारतों से पुलिसकर्मी दूरबीन से निगरानी करेंगे। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
 

एडवाइजरी जारी.... एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सवारी मार्ग पर जाकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

एडवाइजरी जारी.... एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सवारी मार्ग पर जाकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

 

एडवाइजरी जारी.... एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सवारी मार्ग पर जाकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

एडवाइजरी जारी.... एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सवारी मार्ग पर जाकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

 

एडवाइजरी जारी.... एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सवारी मार्ग पर जाकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

एडवाइजरी जारी.... एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सवारी मार्ग पर जाकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed