फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Bhasma Aarti, Baba Mahakal, dressed in the form of Shri Ganesh, was seen with Tripund on his head.

Ujjain: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर दिखा त्रिपुंड; भक्त बोले- जय श्री महाकाल

Wed, 20 Nov 2024 07:16 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 07:16 AM IST
सार

Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज बुधवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य, और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया।

विज्ञापन
In Bhasma Aarti, Baba Mahakal, dressed in the form of Shri Ganesh, was seen with Tripund on his head.
बाबा महाकाल मस्तक पर दिखा त्रिपुंड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भस्मारती के दौरान आज बुधवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य, और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि बुधवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान ऐसा श्रृंगार किया गया, जिसमें श्री महाकालेश्वर भगवान को न सिर्फ त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया, बल्कि उनका श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार भी किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


दर्शन करने में आई समस्या, तो भक्त ऑनलाइन करें शिकायत, टोल फ्री नंबर भी जारी
महाकाल मंदिर प्रशासन ने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की समस्या का तत्परता से समाधान तथा शिकायतों का निराकरण करने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए शिकायत निवारण कक्ष की स्थापना की गई है। मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय व परिसर में अनेक स्थान पर शिकायत पेटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल मंदिर में ऐसे दर्ज करवाएं शिकायत
श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर अपनी शिकायत आनलाइन रजिस्टर्ड करा सकते हैं। इसके अलावा मंदिर के टोल फ्री नंबर 18002331008 पर भी संपर्क कर सकते हैं। मंदिर में लगी शिकायत पेटियों में भी लिखित शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed