फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   If you want to celebrate New Year by visiting Mahakal, then know what is the new plan, there will be changes

Mahakal Ujjain: महाकाल के दर्शन कर न्यू ईयर मनाना चाहते हैं तो जान लें क्या है नया प्लान, बदल रहीं व्यवस्थाएं

Sat, 26 Nov 2022 11:02 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Nov 2022 11:02 AM IST
सार

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की अगवानी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि सभी पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
If you want to celebrate New Year by visiting Mahakal, then know what is the new plan, there will be changes
महाकालेश्वर मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में महाकाल मंदिर प्रशासन ने नए साल को देखते हुए दर्शन के विशेष इंतजाम करने की योजना बनाई है। आम तौर पर 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए व्यापक योजना बनाई गई है। मंदिर प्रशासन को लग रहा कि कोरोना का साया इस साल नहीं है। इसके साथ ही महाकाल लोक का लोकार्पण भी हो चुका है। ऐसे में इस साल रिकॉर्ड भीड़ आ सकती है। इसे देखते हुए दर्शन, भस्मारती, लड्डू प्रसाद की आपूर्ति और अन्नक्षेत्र की व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव रहेगा। 

विज्ञापन


हर साल को विदा करने और नए साल की अगवानी करने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। कोरोना की वजह से पिछले दो साल में दर्शकों की संख्या सीमित ही रही है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने मीडिया को बतााया कि भक्तों का अनुभव सुखद रहे, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्लान अभी तैयार किया जा रहा है।  
विज्ञापन


भस्मारती से लेकर दर्शन तक में यह हो सकती है व्यवस्था
आम लोगों को दोपहर एक से शाम चार बजे तक तीन घंटे गर्भगृह में प्रवेश दिया जा हा है। भीड़ वाले दिनों में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी, इसे ध्यान में रखकर प्लान बनाया जा रहा है। इसी तरह भस्मारती के लिए देश-विदेश से आने वाले भक्तों का भी ध्यान रखा जाएगा। कोटा सिस्टम को देखा जाएगा। आम लोगों को भी अधिक सीट मिल सके, इसकी व्यवस्था की जा सकती है। महाकाल के प्रसाद के तौर पर बिकने वाले लड्डू की सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed