फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband was angry with divorce, got a chance he attacked his wife's new husband, then this happened

Ujjain News: तलाक से नाराज शौहर ने मौका मिलते ही पत्नी के नए पति पर कर दिया जानलेवा हमला, पुलिस ने दबोचा

Wed, 09 Apr 2025 07:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 07:57 AM IST
सार

तोपखाना क्षेत्र में रईस खान पर अमजद अली और उसके भाई रियाज ने चाकू से जानलेवा हमला किया। अमजद, रईस की पत्नी खुर्शीद का पूर्व पति है। हमले का कारण खुर्शीद का रईस से दूसरा निकाह बताया गया। पुलिस ने 307 धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
husband was angry with divorce, got a chance he attacked his wife's new husband, then this happened
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तोपखाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर दो लोगों ने चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया। युवक की पत्नी ने महाकाल थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार तोपखाना निवासी रईस खान पिता अब्दुल अजीज दोपहर में मस्जिद से नमाज पढ़कर घर जा रहा था, तभी तोपखाने में उसे अमजद अली उर्फ गब्बर पिता कादर और उसके भाई रियाज निवासी कसेरा जमात खाने के पास बेगमबाग ने रोका और चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया। रईस की पत्नी खुर्शीद जहां ने पति को गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि अमजद अली से तलाक होने के बाद 4 अप्रैल को रईस खान से दूसरा निकाह किया था। इसी बात को लेकर अमजद व उसके भाई रियाज ने रईस पर हमला किया। खुर्शीद जहां ने बताया कि अमजद शराब पीने का आदी था और आए दिन मारपीट करता था, इस कारण उससे तलाक लिया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो हजार की पेनाल्टी 300 रुपये रोज, नहीं दे पाया युवक तो सूदखोरों ने धमकाया, घबराकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
3 अप्रैल 2025 को खुर्शीद नाम की महिला ने रईस खान नाम के व्यक्ति से निकाह किया था। महिला पहले से ही शादीशुदा थी और उसके पहले पति का नाम अमजद अली है। जब रईस मार्केट में अपने काम से जा रहा था, तभी अमजद अली ने मौका देखा और उस पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अमजद अली घायल रईस खान को चाकू मारते हुए दिखाई दे रहा है। घायल ने बताया कि उसने मुझ पर क्यों हमला किया, इस बात की जानकारी उसे भी नहीं है।

ये भी पढ़ें- पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, ससुराल जाने से मना किया तो गर्दन पर मारा चाकू

307 में प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में महाकाल थाना पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ 307 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से बाहर आ रहा था। युवक रईस को घेराबंदी कर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed