{"_id":"6600f6626cdd09dcaa0bf2e5","slug":"how-did-the-fire-break-out-in-ujjain-mahakaleshwar-temple-baba-mahakal-hindi-news-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakaleshwar Temple: भस्मआरती के दौरान दीपक पर गुलाल गिरते ही भड़की आग, जब तक काबू पाया 13 झुलस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakaleshwar Temple: भस्मआरती के दौरान दीपक पर गुलाल गिरते ही भड़की आग, जब तक काबू पाया 13 झुलस गए
Mon, 25 Mar 2024 11:40 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:40 AM IST
सार
Mahakal Mandir Fire News: होली पर्व पर बाबा महाकाल की भस्मआरती के दौरान मंदिर में आग लग गई। हादसे में पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए, इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानें, कैसे हुआ हादसा।
विज्ञापन
उज्जैन श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahakal Mandir Fire News: उज्जैन श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। हादसे में पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। इनमें से नौ घायलों को इंदौर रेफर किया गया है, जबकि चार लोगों का इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे और महाकाल के साथ होली मना रहे थे। अगर, समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आइए, जानते हैं आग कैसे लगी?
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी संजीव आरती कर रहे थे। इस दौरान किसी ने पीछे से पुजारी पर गुलाल डाला जो दीपक पर गिरा और इसके आग भड़क गई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि गुलाल में कोई केमिकल था, जिससे आग भड़क गई। इसके बाद गर्भगृह में लगे फ्लैक्स में भी आग लग गई। यह फ्लैक्स गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-और गुलाल से बचाने के लिए लगाए गए थे। आग भड़ते देख कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से उस पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद 13 लोग झुलस गए। इसमें पुजारी संजीव, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी करेगी जांच
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन घटना की जांच करेंगे। तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट दी सौंपी जाएगी।
हादसे के समय मंदिर में था सीएम का बेटा
हादसे में समय मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी हादसे के समय मंदिर में ही थे। बाबा महाकाल की कृपा रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह हुए घायल
हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
