फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two died in a horrific road accident in Ujjain

Accident News: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, कार व ऑटो की टक्कर में दो की हुई दर्दनाक मौत; नाले में घुसी कार

Mon, 27 Jan 2025 10:17 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 10:17 AM IST
सार

Ujjain: सेंटपाल स्कूल के पास टर्न लेते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार नाले में जा गिरी।

विज्ञापन
Two died in a horrific road accident in Ujjain
भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के एमआर-5 रोड चिमंगज मंडी थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। सेंटपाल स्कूल के पास कार और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक और उसकी 2 साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने गुस्से में रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन के ढांचा भवन निवासी शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे आरिल और छह माह की बेटी अनाविया को लेकर ससुराल से लौट रहे थे। सेंटपाल स्कूल के पास टर्न लेते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार नाले में जा गिरी। हादसे में जीशान और उनकी बेटी अनाविया की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पत्नी शहाना और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि, इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे दो किमी की सड़क पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं।

क्षेत्रवासी महेश तिवारी ने बताया कि यहां दो बड़े स्कूल हैं और हजारों बच्चे रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण हर समय खतरा बना रहता है। हमने बार-बार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।अधिकारियों ने स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed