फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Holi will be celebrated at Ujjain's Mahakaleshwar Temple after Holika Dahan on March 2 and Bhasma Aarti on Mar

MP: ग्रहण का नहीं पड़ेगा असर: 2 मार्च को होलिका दहन, श्रीमहाकाल के दरबार में भस्म आरती पर गुलाल की होगी बहार

Tue, 24 Feb 2026 08:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 08:36 PM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च की भस्म आरती में गुलाल अर्पित कर होली मनाई जाएगी। चंद्रग्रहण के बावजूद मंदिर में दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी।

विज्ञापन
Holi will be celebrated at Ujjain's Mahakaleshwar Temple after Holika Dahan on March 2 and Bhasma Aarti on Mar
महाकालेश्वर मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व को लेकर इस वर्ष तिथियों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। चंद्रग्रहण के कारण 3 और 4 मार्च को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में होली उत्सव पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मंदिर प्रशासन ने 2 और 3 मार्च को पारंपरिक रूप से होली मनाने का कार्यक्रम तय किया है।

विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में ग्रहण का विशेष प्रभाव नहीं होता। ग्रहण काल में भी दर्शन व्यवस्था निरंतर जारी रहती है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च की शाम को होली सजाई जाएगी और सांध्य आरती में बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे विधिवत होलिका दहन किया जाएगा।

विज्ञापन

3 मार्च की सुबह होने वाली भस्म आरती में भी प्रतिदिन की तरह पूजन-अर्चन होगा, लेकिन विशेष रूप से बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित कर होली का पर्व मनाया जाएगा। पंडित शर्मा ने स्पष्ट किया कि ग्रहण काल के दौरान केवल गर्भगृह में पूजन-अर्चन निषिद्ध रहेगा, जबकि श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ग्रहण अवधि समाप्त होने के बाद नियमित पूजा क्रम फिर से प्रारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, बहू ने देहात थाने में दर्ज कराई शिकायत

हर्बल गुलाल और शक्कर की माला चढ़ेगी
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष भी परंपरानुसार 2 मार्च को संध्या आरती के बाद होलिका दहन किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, संध्या आरती में बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा और शक्कर की माला चढ़ाई जाएगी। इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर के सामने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ होलिका दहन किया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए दर्शन करें और पर्व को श्रद्धा व अनुशासन के साथ मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed