फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   History Created in Ujjain: 35,000 Girls Worshiped Together Across 151 Pandals

इतिहास रच गया उज्जैन: 151 पंडालों में एक साथ हुआ 35 हजार कन्याओं का महापूजन, गूंजा जय माता दी का संकल्प

Sat, 17 Oct 2026 04:49 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 04:49 PM IST
सार

उज्जैन में नवरात्रि के दौरान लोकमान्य तिलक महाआयोजन समिति के तत्वावधान में कन्या महाकुंभ का दूसरा वर्ष संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार, शहर के 151 स्थानों पर 13 वर्ष से कम उम्र की 35 हजार से अधिक कन्याओं का एक साथ पूजन किया गया। आयोजन में हजारों स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
History Created in Ujjain: 35,000 Girls Worshiped Together Across 151 Pandals
हजारो कन्याओ का पूजन कर बनाया रिकॉर्ड

विस्तार

महाकाल की नगरी उज्जैन ने इस नवरात्रि नारी शक्ति के सम्मान में वास्तव में एक नया इतिहास रच दिया है। लोकमान्य तिलक महाआयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विराट कन्या महाकुंभ का दूसरा वर्ष पूरी भव्यता और ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हो गया। आज सुबह 9.30 से पूरे शहर में एक ही मंत्र और एक ही संकल्प की गूंज सुनाई दी जय माता दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कहां है स्नेहलता: लिवइन पार्टनर पहले भी कर चुका मारने की कोशिश, बिहार से आई नर्सिंग ऑफिसर का शव अब भी लापता
विज्ञापन


भव्यता और विशालता के नए आयाम
शहर के अलग-अलग 151 स्थानों पर बनाए गए भव्य पंडालों, धर्मशालाओं, बड़े हॉलों और खुले परिसरों में 13 साल से कम उम्र की 35 हजार से अधिक कन्याओं का एक ही शुभ मुहूर्त में एक साथ महापूजन संपन्न हुआ। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के हर जोन में 5 हजार से अधिक वालंटियरों ने पिछले कई महीनों से दिन-रात जो मेहनत की थी, वह आज धरातल पर ऐतिहासिक रूप में फलीभूत हुई। इस महाकुंभ के सूत्रधार विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और उनकी पूरी टीम की 6 महीने की कड़ी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल समापन के बाद विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का एक सफल जनआंदोलन साबित हुआ है। उज्जैन की जनता और हमारी समर्पित टीम के सहयोग से जो रिकॉर्ड आज बना है, वह अद्वितीय है। इस ऐतिहासिक महाकुंभ में शहर के तमाम प्रतिष्ठित समाजसेवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस अभूतपूर्व आयोजन के साक्षी बने। उज्जैन में इससे पहले भी कई धार्मिक आयोजन हुए हैं, लेकिन एक ही शहर में, एक ही समय पर, 151 स्थानों पर 35 हजार कन्याओं का एक साथ पूजन सफलतापूर्वक संपन्न होकर सनातन इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।


आयोजन की तस्वीरें- 

हजारो कन्याओ का पूजन कर बनाया रिकॉर्ड

 

हजारो कन्याओ का पूजन कर बनाया रिकॉर्ड

 

हजारो कन्याओ का पूजन कर बनाया रिकॉर्ड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed