फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   High voltage drama of a woman in mass marriage ceremony in Ujjain, told groom to be her husband

Ujjain News: शादी के मंडप में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, दूल्हे को बताया अपना पति, कहा- नहीं करने दूंगी ब्याह

Sat, 22 Apr 2023 05:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Apr 2023 05:25 PM IST
सार

नागझिरी पुलिस ने बताया कि महिला और दूल्हे से पूछताछ में पता चला कि सीमा परिहार सच को छिपाकर हंगामा कर रही थी। दूल्हा मुकेश और सीमा के बीच तलाक हो चुका है। तलाक के बाद अगर मुकेश दूसरी शादी करता है तो इसमें सीमा को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन फिर भी उसने सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
High voltage drama of a woman in mass marriage ceremony in Ujjain, told groom to be her husband
सामूहिक विवाह सम्मेलन में हंगामा करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलो उठो.... तुम यहां कैसे आ गए.... तुम मेरे पति हो। मैं तुम्हें यह शादी नहीं करने दूंगी। मेरे हाथ में यह जो बच्चा है, यह तुम्हारा है। मेरे होते हुए तुम दूसरी शादी कैसे कर सकते हो। इस बच्चे के भविष्य का क्या होगा। ये सवाल उज्जैन के हामूखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में चल रही विवाह की रस्म को रुकवाकर एक महिला ने उठाए। उसने दूल्हे पर यह आरोप लगाए, जिससे सामूहिक विवाह समारोह में हंगामा मच गया। महिला इसके बावजूद भी नहीं रुकी और उसने पुलिस को फोन लगा दिया। इसके बाद पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन जब यहां बात लगातार बिगड़ती गई तो महिला और दूल्हे को लेकर पुलिस नागझिरी थाने आ गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नागझिरी थाना क्षेत्र में स्थित हामूखेड़ी में चल रहे सर्व समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुकेश रांगोटा नामक शख्स भी शादी करने पहुंचा था। इस दौरान दूल्हा बने बैठे शख्स की पहली पत्नी सीमा परिहार पहुंच गई। सीमा परिहार ने बताया कि साल 2013 में मेरा विवाह मुकेश पिता मांगीलाल रांगोटा निवासी हामूखेड़ी से हुआ था। हमारा एक तीन साल का बेटा भी है। फिर भी मुझे बिना बताए मेरे पति मुकेश पलवा निवासी अन्य युवती से चोरी-छिपे इस सम्मेलन में दूसरा विवाह कर रहे हैं। शादी की जानकारी मुझे लगी जिसको लेकर सीमा ने डायल 100 पर फोन लगाकर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन



सामूहिक विवाह सम्मेलन में बच्चे के साथ पहुंची महिला

इस हंगामे की जानकारी लगते ही नागझिरी पुलिस विवाह सम्मेलन पहुंची। फिर पुलिस ने सीमा परिहार और दूल्हे से पूछताछ की। उसमें पता चला कि सीमा परिहार सच को छिपाकर हंगामा कर रही थी, जबकि मुकेश और उसके बीच तलाक भी हो चुका है। तलाक के बाद अगर मुकेश दूसरी शादी करता है तो इसमें सीमा को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन फिर भी उसने सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। बताया गया कि इस घटना के बाद मुकेश फिर सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचा और उसने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed