{"_id":"6ac8ba49f872782338001aa0","slug":"heavy-traffic-chaos-expected-in-delhi-railways-cancel-4-trains-reschedule-2-passengers-stranded-in-ujjain-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4813647-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: दिल्ली में ट्रैफिक जाम की आशंका, रेलवे ने रद्द की चार ट्रेनें, दो का बदला समय; सफर से पहले देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: दिल्ली में ट्रैफिक जाम की आशंका, रेलवे ने रद्द की चार ट्रेनें, दो का बदला समय; सफर से पहले देखें लिस्ट
Fri, 09 Oct 2026 03:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:57 PM IST
सार
दिल्ली में 10 अक्टूबर को संभावित भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द और दो ट्रेनों को पांच घंटे के लिए री-शेड्यूल किया है। प्रभावित ट्रेनों में इंदौर, दाहोद और मुंबई से दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
उज्जैन रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित भारी ट्रैफिक जाम का असर रेल यात्रियों पर भी पड़ने वाला है। भारतीय रेलवे ने यातायात के दबाव और यात्रियों को होने वाली संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पश्चिमी और मध्य भारत से दिल्ली जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को पांच घंटे के लिए री-शेड्यूल किया गया है। ऐसे में अगर आप भी इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले पूरी जानकारी जरूर देख लें।
विज्ञापन
दिल्ली में ट्रैफिक जाम के कारण रेलवे का बड़ा फैसला
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित भारी सड़क यातायात ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत पश्चिमी और मध्य भारत से दिल्ली की ओर जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 महत्वपूर्ण ट्रेनों को 5 घंटे के लिए री-शेड्यूल किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, दिल्ली में सड़कों पर ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने और ट्रेनों के संचालन में होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इन चार ट्रेनों को किया गया पूरी तरह रद्द
रेलवे के फैसले के तहत दाहोद, इंदौर और मुंबई से दिल्ली आने वाली चार ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। प्रभावित ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
20155 दाहोद-नई दिल्ली एक्सप्रेस: दाहोद से शाम 3:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: इंदौर से शाम 5:00 बजे चलने वाली ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया है।
12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस: इंदौर से शाम 5:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस: बांद्रा टर्मिनस से शाम 5:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई है।
मुंबई से दिल्ली जाने वाली इन दो ट्रेनों के समय में बदलाव
चार ट्रेनों को रद्द करने के अलावा रेलवे ने मुंबई से दिल्ली आने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय के मुकाबले पांच घंटे की देरी से रवाना होंगी।
विज्ञापन
12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5:00 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से रवाना होगी।
12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस: यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5:10 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से रवाना होगी।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे के इस फैसले से प्रभावित ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनानी होगी। यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस और प्रस्थान का समय जांच लें, ताकि रद्दीकरण या समय में बदलाव के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
