फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heatwave Hits Hard: Ujjain's Charak Hospital Struggles with Inadequate Cooling Facilities

उज्जैन के चरक अस्पताल की बदहाल व्यवस्था: गर्मी में परिजन घर से ला रहे कूलर-पंखे, मरीज जमीन पर लेटने को मजबूर

Sat, 23 May 2026 07:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 07:44 PM IST
सार

Ujjain: निजी कूलर और पंखों के सवाल पर अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल की ओर से किसी को निजी कूलर या पंखे लगाने की अनुमति नहीं दी गई है और इस संबंध में उन्हें कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Heatwave Hits Hard: Ujjain's Charak Hospital Struggles with Inadequate Cooling Facilities
ऐसे लगे कूलर पंखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच उज्जैन के चरक अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के बावजूद अस्पताल के कई वार्डों में केवल सीलिंग फैन के सहारे इलाज चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों के परिजन अपने घरों से कूलर और टेबल फैन लाकर वार्डों में लगा रहे हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी एसएनसीयू और मातृ कक्ष में देखने को मिल रही है, जहां नवजात शिशुओं की माताएं उमस और गर्मी से बेहाल नजर आईं। उनका कहना है कि वार्डों में पर्याप्त ठंडक नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल के कई वार्डों में पर्याप्त पंखों की व्यवस्था भी नहीं है। कुछ जगहों पर मरीजों को जमीन पर लेटे हुए देखा गया। बच्चों, महिला एवं सामान्य वार्डों में पलंगों के पास निजी कूलर और पंखे रखे दिखाई दिए। परिजन अपने स्तर पर मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

इधर, अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाएं सुधारने का दावा किया है। सिविल सर्जन डॉ. पलसानिया ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में 25 कूलर खरीदे हैं, जिनमें से 15 कूलर विभिन्न वार्डों में लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुल 24 वार्ड हैं और आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिन वार्डों में एसी खराब हैं, वहां मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।

वार्डों में मरीजों के परिजनों द्वारा निजी कूलर और पंखे लगाए जाने के सवाल पर अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी होने से इनकार किया। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल की ओर से किसी को निजी कूलर या पंखे लगाने की अनुमति नहीं दी गई है और इस संबंध में उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed