{"_id":"64651593e293cba3e70725a0","slug":"govinda-s-wife-sunita-took-the-bag-to-mahakal-s-sanctum-sanctorum-notice-issued-to-pandit-sanctum-inspector-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पंडित-गर्भगृह निरीक्षक को नोटिस जारी, एक्टर गोविंदा का पत्नी सुनीता महाकाल के गर्भगृह ले गई थीं बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पंडित-गर्भगृह निरीक्षक को नोटिस जारी, एक्टर गोविंदा का पत्नी सुनीता महाकाल के गर्भगृह ले गई थीं बैग
Thu, 18 May 2023 01:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 01:52 PM IST
सार
Govinda Sunita Ahuja Visits Mahakaleshwar : गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बैग ले जाने का मामला शांत नहीं हो रहा है। मामले में मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने कार्रवाई की है। दर्शन कराने वाले पंडित, गर्भगृह निरीक्षक को नोटिस थमाए गए हैं तो दो सुरक्षाकर्मियों को हटाया गया है।
विज्ञापन
गर्भगृह में पूजा के दौरान बैग के साथ सुनीता आहूजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बैग लेकर गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मंदिर जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो गए। घटना के बाद मंदिर प्रशासक ने पुजारी और गर्भगृह निरीक्षक को नोटिस जारी कर सुरक्षाकर्मियों को हटाया है।
बता दें कि महाकाल मंदिर में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दर्शन किए थे। दर्शन के दौरान वे अपना पर्स लेकर गर्भगृह में चली गई थीं। इस दौरान ना तो गर्भगृह निरीक्षक ने उन्हें रोका और ना ही सुरक्षाकर्मियों ने। सुनीता आहूजा का फोटो वायरल होने के बाद इस बात को लेकर हंगामा मच गया। अभिनेता की पत्नी को दर्शन कराने वाले पंडित रमण त्रिवेदी, गर्भगृह निरीक्षक शुभम को कारण बताओ नोटिस और दो सुरक्षाकर्मी को हटाने के निर्देश मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने दिए हैं।
विज्ञापन
गर्भगृह में बैग, झोला, शस्त्र, लाठी आदि प्रतिबंधित
महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में गर्भगृह में प्रवेश के लिए विशेष नियम हैं। कोई भी व्यक्ति बैग, झोला, शस्त्र, लाठी आदि प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर प्रवेश नहीं कर सकता है।