फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Gen Z's Revenge For Garba Ban: Performs Garba At Leader's House, Says Thank You Bhaiya

जेन-जी का अनोखा विरोध: पैड गरबा बंद कराने पर हिंदूवादी नेता के घर जाकर गरबे कर उतारी आरती, कहा-थैंक यू भैया

Sun, 18 Oct 2026 08:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 08:04 PM IST
सार

पैड गरबे की अनुमति निरस्त होने से नाराज युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सैकड़ों युवक-युवतियां हिंदूवादी नेता अर्जुन सिंह भदोरिया के घर पहुंचे, गरबा किया और उन्हें दुपट्टा पहनाकर धन्यवाद दिया। आयोजकों ने अनुमति रद्द होने से 18 से 20 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया।

विज्ञापन
Gen Z's Revenge For Garba Ban: Performs Garba At Leader's House, Says Thank You Bhaiya
ऐसे जताया विरोध

विस्तार

शहर में पैड गरबे की अनुमति निरस्त होने के बाद युवाओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। धरना-प्रदर्शन करने के बजाय Gen Z के युवक-युवतियां हिंदूवादी नेता अर्जुन सिंह भदोरिया के घर पहुंचे और धन्यवाद यात्रा निकाली। घर के बाहर गरबा किया गया, माता के स्वरूप में आई युवती की आरती उतारी गई और नेता को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

विज्ञापन


दरअसल, शहर में पिछले कई वर्षों से व्यावसायिक यानी पैड गरबा आयोजित करने वाले युवाओं के एक समूह की अनुमति इस बार निरस्त कर दी गई। आयोजकों का आरोप है कि हिंदूवादी नेता अर्जुन सिंह भदोरिया ने थाने का घेराव कराकर आयोजन की अनुमति रद्द करवाई, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी के विरोध में युवाओं ने अनूठे अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गरबा पंडाल में बच्ची से बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता बोले- दोषी साबित हो जाऊं तो, फांसी पर लटका देना
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षीर सागर से निकाली यात्रा, घर के बाहर किया गरबा
सिर पर लाल चुनरी बांधे, माथे पर तिलक लगाए और हाथों में माता की चुनरी लेकर सैकड़ों युवक-युवतियां क्षीर सागर से ‘जय माता दी’ के नारे लगाते हुए निकले। यात्रा हिंदूवादी नेता अर्जुन सिंह भदोरिया के घर पहुंची। वहां युवाओं ने गरबा किया, बालिकाओं को माता के स्वरूप में बैठाकर उनकी आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। अर्जुन सिंह भदोरिया के घर के बाहर आने पर युवाओं ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और पैड गरबे की अनुमति निरस्त होने पर धन्यवाद दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की।

युवाओं को धर्म से जोड़ना है उद्देश्य: आयोजक
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिकेत वर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य विरोध करना नहीं, बल्कि युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए कुछ अलग करना था। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वे सभी आवश्यक अनुमतियां लेकर गरबा आयोजित कर रहे थे। इस बार आयोजन के माध्यम से नौ देवियों का इतिहास प्रस्तुत करने की योजना थी।

वर्मा के अनुसार, आयोजन में सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर जांच और तिलक लगाने जैसी व्यवस्थाएं की जाती हैं। इसके बावजूद अनुमति निरस्त कर दी गई, जिससे आयोजकों को निराशा हुई।

आयोजकों ने 18 से 20 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया
पैड गरबा आयोजक हर्षवर्धन राणा ने बताया कि बड़े आयोजनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बाउंसर, साउंड सिस्टम, मंच, टेंट और होटल सहित कई व्यवस्थाएं पहले से करनी पड़ती हैं। इनके लिए अग्रिम भुगतान भी किया जाता है। राणा के मुताबिक, अनुमति अचानक निरस्त होने से आयोजकों को 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टेंट, साउंड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए दी गई रकम वापस मिलने की संभावना कम है। उन्होंने आर्थिक नुकसान को लेकर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है। आयोजकों का कहना है कि गरबा आयोजन से कई युवाओं की धार्मिक भावनाएं जुड़ी होती हैं और वे पूरे साल नवरात्र में माता की आराधना के इस अवसर का इंतजार करते हैं। अनुमति निरस्त होने के बाद अब आयोजन से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ निराशा का भी सामना करना पड़ रहा है।

 

ऐसे जताया विरोध

ऐसे जताया विरोध

 

ऐसे जताया विरोध

ऐसे जताया विरोध

 

ऐसे जताया विरोध

ऐसे जताया विरोध

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed