फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Gayatri Parivar organized unique newlywed couple conference told husband wife how living together

Ujjain News: गायत्री परिवार ने किया अनोखा नवदंपती सम्मेलन, पति-पत्नी को बताया कैसे साथ रहने से जीवन होगा सुखी

Mon, 09 Dec 2024 04:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित इस दिव्य आयोजन में 16 नव दंपतियों ने भागीदारी की।

विज्ञापन
Ujjain Gayatri Parivar organized unique newlywed couple conference told husband wife how living together
गायत्री परिवार का नवदंपती सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्तमान समय में नवदंपतियों के बीच किसी न किसी भी बात को लेकर टकराव की स्थिति बनती है। जो कि देखते ही देखते एक बड़े विवाद का कारण बन जाती है। कुछ मामले में तो बड़ों की सीख पर ऐसे विवादों को समाप्त कर दिया जाता है। लेकिन कुछ मामले में यह रिश्ते तलाक तक पहुंच जाते हैं। नवदंपतियों के बीच ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए गायत्री शक्तिपीठ की ओर से इसी वर्ष से अभिनव संस्कार सतप्रवृत्ति संवर्धन सामूहिक रूप से करवाया जा रहा है। इससे कोशिश की जा रही है कि नवदंपतियों को शादी के समय लिए गए सभी वचन याद रहे। वे इनका पालन भी करें। धार्मिक नगरी उज्जैन में यह नवदंपती सम्मेलन गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


गायत्री परिवार के जिला समन्वयक देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित इस दिव्य आयोजन में 16 नव दंपतियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान महेश आचार्य उपझोन समन्वयक ने नवदंपती सम्मेलन में कहा कि पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी उस मित्र की आवश्यकता को पूरा करता है, जो पूर्णत:, निष्पक्ष, निर्दोष और यथासंभव सही परामर्श देता है। इसलिए कि परिवार में पति-पत्नी के लाभ व हित एक दूसरे पर निर्भर करते हैं। उन्हें दोनों का लाभ साथ-साथ दिखता है और वे परस्पर दूसरे पक्ष की भलाई में अपनी भलाई समझते हैं।
विज्ञापन


वहीं, नव दंपतियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतिभा शर्मा ने कहा कि पति-पत्नी दोनों का कर्तव्य है कि वह एक दूसरे के प्रति उदार, मृदुल और सहिष्णु बनें। एक दूसरे के दोषों को भुलाने, सच्चे हृदय से सुधारने और गुणों को प्रकाश में लाने की चेष्टा करें। पति पत्नी दोनों को एक दूसरे की भावनाओं, विचारों तथा अपेक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए एक दूसरे से व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांपत्य जीवन का सुख ऊपर वाले स्वर्ग के समान सरस, सुखद और रुचि पूर्ण है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हमारे घर में ही स्वर्ग मौजूद है। नागदा से आई पद्मा गोथरवाल के नेतृत्व की संगीत मंडली ने गीतों के माध्यम से दांपत्य जीवन के सरस सूत्र दिए। सम्मेलन में विवाह दिवस कर्मकांड एमएल रणधवल ने तथा संचालन अल्केश पटेल ने किया। प्रतिभागी नव दम्पतियों ने अपनी अनुभूति में कहा कि हमारे जीवन का अभूतपूर्व  दिन रहा है। हम इस तरह के आगामी सम्मेलनों में अधिक से अधिक युवा साथियों को भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

गायत्री परिवार के नवदंपति सम्मेलन में शामिल धर्मालुजन

गायत्री परिवार का नवदंपति सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed