फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Former Jail Superintendent Usha Raje detained for questioning in GPF scam of Rs 13 crore

Ujjain: 13 करोड़ रुपये के जीपीएफ घोटाले में पूर्व जेल अधीक्षक उषा राजे को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Sat, 18 Mar 2023 05:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

उज्जैन की केंद्रीय जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज को शनिवार को भैरवगढ़ थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला 13 करोड़ रुपये के जीपीएफ घोटाले का है। 

विज्ञापन
Former Jail Superintendent Usha Raje detained for questioning in GPF scam of Rs 13 crore
उज्जैन में पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए जीपीएफ गबन कांड के चलते शुक्रवार देर रात जारी आदेश के तहत जेल अधीक्षक उषा राज को भोपाल अटैच कर दिया गया था। भैरवगढ़ पुलिस शनिवार दोपहर को जेल कार्यालय पहुंची। अधीक्षक को हिरासत में लिया और थाने ले गई। वहां क्रिमिनल केस में उनसे पूछताछ की गई। जेल मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार उषा राज अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में नाकाम रही है। 

विज्ञापन


जेल डीआईजी मंशाराम पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने जीपीएफ गबन कांड की जांच पूरी होने के बाद डीजी जेल को रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट के आधार पर ही जेल अधीक्षक उषा राज को तत्काल प्रभाव से भोपाल जेल मुख्यालय अटैच कर दिया गया। उनकी जगह देवास जेल अधीक्षक हिमानी मानवरे को देवास के साथ-साथ उज्जैन का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर, भैरवगढ़ पुलिस ने जेल में अकाउंटेंट रिपुदमन और प्रहरी सिकरवार के खिलाफ दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की रिपोर्ट के मामले में क्रिमिनल जांच भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को इस मामले में पहले तीन बार बयान के लिए नोटिस किए गए थे। वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं। शुक्रवार रात उन्हें भोपाल अटैच करने की जानकारी मिली थी। सीएसपी ने बताया कि शनिवार को पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को भैरवगढ़ जेल स्थित कार्यालय से पूछताछ के लिए साथ ले गई। एसआईटी सहित अन्य एजेंसियों की जांच पूरी हो चुकी है। अब पुलिस द्वारा क्रिमिनल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे गबन कांड की एफआईआर में अभी पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज का नाम नहीं है, इस वजह से उन्हें गिरफ्तार न कर सिर्फ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


13 करोड़ का गबन
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों के जीपीएफ की 13 करोड़ की राशि की हेराफेरी हुई है। इस मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो जेल प्रहरियों को भगोड़ा घोषित कर दिया। आरोपी रिपुदमन रघुवंशी और शैलेंद्र सिंह सिकरवार की तलाश में छापामार कार्रवाई की जा रही है। दोनों के खाते में सात करोड़ और तीन करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है। अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले में जेल के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से उषा राज के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed